Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 for 7466 Vacancies ends tomorrow apply online now at uppsc.up.nic.in naukri
UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: यूपी एलटी ग्रेड टीचर के 7466 पदों के लिए फौरन करें आवेदन, लास्ट डेट कल

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: यूपी एलटी ग्रेड टीचर के 7466 पदों के लिए फौरन करें आवेदन, लास्ट डेट कल

संक्षेप: UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 28 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी।

Wed, 27 Aug 2025 08:31 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 28 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

इस भर्ती के सभी 15 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

1. अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग- 125 रुपये

2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 65 रुपये

3. विकलांग श्रेणी- 25 रुपये

4. एक्स सर्विसमैन - 65 रुपये

वेतनमान- 44900-142400/-, ग्रेड वेतन 4600/-, लेवल-7

एलटी ग्रेड की संशोधित नियमावली में कला विषय की शिक्षक भर्ती में भी बीएफए योग्यताधारी अभ्यर्थियों को बीएड से छूट दी गई है। संशोधित नियम में कला विषय के साथ स्नातक और बीएड को तो रखा गया है। इसके अलावा ललितकला (बीएफए) करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है। बीएड अधिमानी अर्हता है यानि चयन में वरीयता तो मिलेगी लेकिन बीएड न करने वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक बन सकेंगे।

ये भी पढ़ें:पॉलिटेक्निक एचओडी पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी ₹1.31 लाख तक

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के संशोधित नियम में अब उत्तर मध्यमा करने वाले अभ्यर्थी भी हिंदी विषय के सहायक अध्यापक बन सकेंगे। इसे अब संशोधित करके स्नातक में एक विषय के रूप में हिंदी के साथ इंटरमीडिएट में संस्कृत एक विषय के रूप में या उत्तर मध्यमा कोर्स वाले भी वह अभ्यर्थी जो बीएड की उपाधि रखते हों आवेदन के लिए पात्र होंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन 1 सितंबर से

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।