UPPSC : रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में बनीं यूपी PCS सेकंड टॉपर, BHU और IGNOU से की पढ़ाई

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

यूपी पीसीएस 2024 फाइल रिजल्ट में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं।

UPPSC : रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में बनीं यूपी PCS सेकंड टॉपर, BHU और IGNOU से की पढ़ाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार रात घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। रायबरेली के आनंद नगर की निवासी अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। अनन्या अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां के कठिन परिश्रम और त्याग को देती हैं।

बीएचयू व इग्नू से की पढ़ाई

उन्होंने सफलता में परिवार के साथ-साथ अपने मामा राजेश कुमार पांडेय (एडिशनल एसपी, कानपुर देहात) के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया। अनन्या ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने 2019 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से समाजशास्त्र में स्नातक किया। फिर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से परास्नातक की डिग्री हासिल की और साथ ही नेट भी पास किया। खास बात यह है कि अनन्या को पहले प्रयास में सफलता मिली है।

रोजना औसतन छह घंटे पढ़ाई

वह कहती हैं कि संतुलित तैयारी से सफलता की राह आसान हुई। वह प्रतिदिन औसतन छह घंटे पढ़ाई करती थीं। वह फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा ( UPSC CSE ) की तैयारी कर रही हैं।

कभी कोचिंग नहीं की

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने कभी कोचिंग नहीं की, बल्कि सेल्फ स्टडी की। हालांकि, एडिशनल एसपी मामा से गाइडेंस जरूर लेती हूं। आज के समय में, चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद से किसी भी टॉपिक का कंटेंट आसानी से मिल जाता है।'

बेटियों को बड़ी कामयाबी, 34 फीसदी से अधिक पदों पर चयन

पीसीएस 2024 की परीक्षा में पिछले 12 वर्षों में बेटियों को सबसे बड़ी सफलता मिली है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22) प्रतिशत बेटियां हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इससे पूर्व 23 जनवरी 2024 को पीसीएस 2023 का परिणाम घोषित किया गया था, उस साल कुल 251 अभ्यर्थी चयनित हुए थे, जिनमें से 84 (33.46 प्रतिशत) बेटियां थीं। इनमें 78 उत्तर प्रदेश और बाकी छह दूसरे राज्यों की रहने वाली थीं।

यूपी पीसीएस के टॉप 10 अभ्यर्थी

1- नेहा पांचाल

2- अनन्या त्रिवेदी

3- अभय प्रताप सिंह

4- अनामिका मिश्रा

5- नेहा सिंह

6- दीप्ति वर्मा

7- पूजा तिवारी

8- अनुराग पांडेय

9- शुभम सिंह

10- आयुष पांडेय

परीक्षा वर्ष और कुल चयन

2024 932

2023 251

2022 364

2021 627

2020 476

2019 434

2018 976

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।