Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC RO ARO question paper : Firozabad bangles Namami Gange and the questions asked in the UPPSC RO ARO main exam
फिरोजाबाद की चूड़ियां, नमामि गंगे, UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा में क्या क्या पूछे गए प्रश्न

फिरोजाबाद की चूड़ियां, नमामि गंगे, UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा में क्या क्या पूछे गए प्रश्न

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 की मुख्य परीक्षा सोमवार से लखनऊ के 13 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा दो सत्रों में हुई।

Feb 03, 2026 12:43 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 की मुख्य परीक्षा सोमवार से लखनऊ के 13 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन जबकि द्वितीय सत्र में सामान्य हिंदी एवं आलेखन (सब्जेक्टिव) तथा सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र शामिल रहे। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, संविधान और समसामयिक विषयों का संतुलित समावेश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश विशेष प्रश्नों में फिरोजाबाद की चूड़ियां, टांडा ताप विद्युत गृह, और नमामि गंगे जैसी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैदिक साहित्य, मध्यकालीन इतिहास, भारतीय संविधान, सरकारी योजनाएं और विज्ञान-तकनीक से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की व्यापक समझ परखने का प्रयास किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्नपत्र मध्यम से थोड़ा कठिन स्तर का रहा, जिसमें स्थैतिक ज्ञान और वर्तमान घटनाओं का संतुलन स्पष्ट दिखा। मुख्य परीक्षा में कुल 6142 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें:UPPSC Exam dates : 36 भर्तियों में किस माह कौन सी परीक्षा, यहां देखें तिथियां

एलटी ग्रेड संगीत व उर्दू परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

यूपीपीएससी ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के अंतर्गत संगीत और उर्दू विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर कुंजी जारी कर दी है। दोनों विषयों की परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित हुई थी। आयोग ने सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों को स्कैन कर सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन कर अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है, जिसे अभ्यर्थी 9 फरवरी तक देख सकते हैं।

किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को प्रश्न संख्या, आयोग का उत्तर, प्रस्तावित सही उत्तर तथा संबंधित विकल्प स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। सामान्य अध्ययन (प्रश्न 1 से 30) और विषय (प्रश्न 31 से 150) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे।

सभी आपत्तियां साक्ष्य सहित बंद लिफाफे में 9 फरवरी शाम 5 बजे तक डाक द्वारा या आयोग के काउंटर पर जमा करनी होंगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।