UPPSC RO ARO Mains: समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 2-3 फरवरी को होंगे एग्जाम
UPPSC RO ARO मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा 2 और 3 फरवरी को होगी। इस भर्ती के तहत 411 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होना है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट uppsc.up.nic.in से तुरंत डाउनलोड करें।

UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आर और एआरओ परीक्षा के मेन्स उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, वे अब अपनी मेन्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेन्स परीक्षा का आयोजन 2 और 3 फरवरी 2026 को किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 411 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पहले ही सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है और उसी में चयनित उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। आयोग ने साफ कर दिया है कि बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : क्यों जरूरी है मेन्स एडमिट कार्ड
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 केवल एक हॉल टिकट नहीं, बल्कि परीक्षा में प्रवेश का सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार की पहचान से लेकर परीक्षा से जुड़ी हर अहम जानकारी दर्ज होती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, पेपर की टाइमिंग और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए होते हैं। परीक्षा के दिन इन्हीं निर्देशों के आधार पर उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होती है।
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
योग्य उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने किसी भी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड भेजने की व्यवस्था नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को स्वयं वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा।
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : ऐसे डाउनलोड करें UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card या Candidate Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां देखें डायरेक्ट लिंक
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : एडमिट कार्ड में दर्ज ये जानकारियां जरूर जांचें
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होती हैं। डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है। अगर किसी भी तरह की गलती नजर आए, तो तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
- एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होगा।
- इसके अलावा मेन्स परीक्षा की तारीख, परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग भी दी जाएगी।
- रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी एडमिट कार्ड पर लिखा होगा।
- उम्मीदवार की श्रेणी, जेंडर, फोटो और हस्ताक्षर भी इसमें शामिल रहते हैं।
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026 Out : परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर लेकर जाना होगा। रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। आयोग द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


