UPPSC : यूपी RO ARO भर्ती के 419 चयनितों में से कितनी लड़कियां, अन्य राज्यों की कितनी बेटियां सफल
आरओ-एआरओ 2023 के परिणाम में जिन 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उसमें 81 बेटियां भी शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 62 यूपी की तो शेष अन्य राज्यों की रहने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) की तरह लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती में भी बेटियों की भागीदारी बढ़ी है। रविवार देर रात घोषित आरओ-एआरओ 2023 के परिणाम में जिन 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उसमें 81 बेटियां भी शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 62 यूपी की तो शेष अन्य राज्यों की रहने वाली हैं।
इससे पूर्व आरओ-एआरओ की भर्ती 2021 में हुई थी, तब दोनों पदों पर 350 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, इनमें 63 बेटियां शामिल थीं। ये सभी उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। उस परीक्षा में 18 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली थी जबकि रविवार को घोषित 2023 के परिणाम में 19 प्रतिशत से अधिक बेटियों को कामयाबी हासिल हुई है। 2021 की भर्ती में चयनित 113 समीक्षा अधिकारी में गौरी राठौर को पहला स्थान मिला था हालांकि संयुक्त सूची में गौरी आठवें स्थान पर थीं। 2023 के परिणाम में इस स्थिति में भी सुधार हुआ है। कुल चयनित 338 समीक्षा अधिकारियों में लक्ष्मी वर्मा बेटियों में टॉपर हैं, खास बात यह ही संयुक्त सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं।
338 समीक्षा अधिकारियों में 322 सचिवालय के लिए चयनित हुए हैं, इनमें से 64 बेटियां हैं। वहीं लोक सेवा आयोग के लिए 12 समीक्षा अधिकारी चयनित हुए हैं, जिसमें दो बेटियां हैं। राजस्व परिषद के लिए चयनित सभी तीन पुरुष अभ्यर्थी हैं। इसी तरह 81 सहायक समीक्षा अधिकारियों में सर्वाधिक आठ बेटियां सचिवालय के लिए चयनित हुईं जबकि राजस्व परिषद के लिए चयनित 23 में से चार तो लोक सेवा आयोग के लिए चयनित 18 में से तीन बेटियां हैं।
कंप्यूटर की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष शाखा/प्राथमिक) परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इसके लिए प्रश्न-पुस्तिका बारकोड क्रमांक 1012881 को आधार बनाया गया है। अभ्यर्थी इसी के अनुसार अपने उत्तर जांचें। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। सामान्य अध्ययन और कंप्यूटर विषय के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन देना अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


