UPPSC PCS Vacancy : यूपी पीसीएस में बंपर पदों पर मिला अधियाचन, किन्हें मिलेगी आयु में छूट, नोटिफिकेशन इसी माह

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

UPPSC PCS Vacancy 2026 Notification : यूपी पीसीएस 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विज्ञापन जारी होने से पहले ही 550 से अधिक पदों का अधियाचन आयोग को मिल चुका है।

UPPSC PCS Vacancy : यूपी पीसीएस में बंपर पदों पर मिला अधियाचन, किन्हें मिलेगी आयु में छूट, नोटिफिकेशन इसी माह

UPPSC PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए लगातार तीसरे साल जैकपॉट लगने जा रहा है। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले ही आयोग को रिकॉर्ड 550 से अधिक पदों का अधियाचन मिल चुका है। उम्मीद है कि विज्ञापन जारी होने तक और पदों का अधियाचन मिलेगा और पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले पिछली दोनों भर्तियों से अधिक पद हो जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

पीसीएस 2024 में आयोग ने महज 220 पदों पर विज्ञापन जारी किया था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़कर 947 हो गई थी। इसी प्रकार पीसीएस 2025 के लिए 200 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने तक यह बढ़कर 920 हो गई। इन दोनों भर्तियों की तुलना में देखा जाए तो पीसीएस 2026 का विज्ञापन ही दोगुने से अधिक पदों के लिए जारी होने जा रहा है। ऐसे में प्रतियोगी छात्रों को अंतिम चयन तक बंपर पदों पर भर्ती का तोहफा मिल सकता है।

इसी माह पीसीएस का विज्ञापन संभव

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का कहना है कि पीसीएस 2026 का विज्ञापन इसी महीने जारी करने की कोशिश है।

क्यों हो रही रही देरी, किन्हें आयु में छूट संभव

आमतौर पर जनवरी-फरवरी में पीसीएस का विज्ञापन जारी हो जाता है लेकिन इस साल सीएम फेलोशिप योजना का अनुभव रखने वाले युवाओं को आयु में छूट और वेटेज देने के कारण देरी हो गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस :

प्रीलिम्स एग्जाम

मेन्स एग्जाम

इंटरव्यू

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

सब रजिस्ट्रार के लिए लॉ, ऑडिट ऑफिसर के लिए बी.कॉम।

आयु सीमा

न्यूनतम : 21 साल

अधिकतम : 40 साल

राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और निगेटिव मार्किंग भी होगी। पीसीएस व एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगें। पहली पाली में सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे व दूसरी पाली में सीसैट की परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके उत्तर पत्रक ओएमआर शीट के रूप में होंगे।

1500 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा

पीसीएस मुख्य परीक्षा में आठ प्रश्न पत्र होंगे और सभी परंपरागत प्रकार के होंगे। इन प्रश्नपत्रों को हल करने की अवधि तीन घंटे होगी। मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। पहला प्रश्नपत्र समान्य हिंदी व दूसरा निबंध का होगा। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी। वहीं, बाकी के छह प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के होंगे, जो 200-200 अंकों के होंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।