यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें 814 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

uppsc pcs 2025 mains result declared check details interview candidates
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए 10284 अभ्यर्थियों में से 2297 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। अब ये सफल अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सबसे अहम और अंतिम पड़ाव यानी इंटरव्यू में अपनी किस्मत आजमाएंगे। आयोग इस पूरी प्रक्रिया के जरिए कुल 814 पदों पर योग्य अफसरों की भर्ती करने जा रहा है।

कट ऑफ के लिए करना होगा इंतजार

अक्सर अभ्यर्थी परिणाम आने के तुरंत बाद अपने अंक और कट ऑफ देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन सचिव गिरिजेश त्यागी ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट ऑफ अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं। यह पूरी जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। तब तक अभ्यर्थियों को अपने प्राप्तांकों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

कब हुआ मुख्य परीक्षा का आयोजन

लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी ने नतीजों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी साल 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल 2026 के बीच कराया गया था। परीक्षा के लिए प्रदेश के दो प्रमुख शहरों, प्रयागराज और लखनऊ में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शिता के बीच परीक्षा संपन्न हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थी इसके नतीजों का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे, जो अब जाकर खत्म हुआ है।

814 पदों का क्या है पूरा गणित?

इस बार की पीसीएस भर्ती में कुल 28 अलग अलग प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां निकाली गई थीं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और पद की जरूरतों के हिसाब से दो अलग हिस्सों में बांटा गया है। केवल लिखित परीक्षा वाले पदों की बात करें तो कुल 28 प्रकार के पदों में से एक पद ऐसा है, जिसकी 2 रिक्तियों पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही होना है। इन दोनों पदों का अंतिम परिणाम मुख्य इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंतिम चयन परिणाम के साथ ही सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं साक्षात्कार वाले पदों की बात करें तो बाकी बचे 812 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के प्राप्तांकों को जोड़कर किया जाएगा। इन्हीं 812 पदों के लिए आयोग ने 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र माना है। यानी एक पद पर औसतन तीन अभ्यर्थियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

परिणाम पर रहेगा हाईकोर्ट के फैसले का साया

यूपीपीएससी ने नतीजे जारी करने के साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी पहलू भी साफ कर दिया है। आयोग के अनुसार, यह पूरा परीक्षा परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे मामलों के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। पहला मामला अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य से जुड़ा है, जिसमें अदालत जो भी आदेश देगी, उसका असर नतीजों पर पड़ेगा। वहीं दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से बाहर की महिला अभ्यर्थियों के आरक्षण से संबंधित है, जो हाईकोर्ट में लंबित विशेष अपील के अंतिम निर्णय के तहत माना जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 2297 अभ्यर्थियों के लिए अब समय बहुत कीमती है। आयोग जल्द ही साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम, तिथियां और कॉल लेटर डाउनलोड करने की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास