UPPSC PCS 2024 Toppers List : यूपी पीसीएस टॉप 10 में 6 महिलाएं, देखें टॉपर लिस्ट, कौन बना डिप्टी कलेक्टर और DSP
UPPSC PCS 2024 Toppers List , Sarkari Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं।

UPPSC PCS 2024 Toppers List , Sarkari Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर नेहा त्रिवेदी और तीसरे नंबर अभय प्रताप सिंह हैं। 947 पदों पर 932 का सेलेक्शन हुआ है। 947 पदों पर 2719 का इंटरव्यू हुआ था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे थे। इसमें 21 लोग नहीं पहुंचे ।
यूपी पीसीएस 2024 टॉपर लिस्ट
डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) पद के लिए कुल 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
1. नेहा पांचाल
2. अनन्या त्रिवेदी
3. अभय प्रताप सिंह
4. अनामिका मिश्रा
5. नेहा सिंह
6. दीप्ति वर्मा
7. पूजा तिवारी
8. अनुराग पाण्डेय
9. शुभम सिंह
10. आयुष पाण्डेय
11. नेहा तोमर
12. संतोष प्रजापति
13. सुषमा यादव
14. विनय कुमार उपाध्याय
15. दीक्षा अग्रवाल
16. गरिमा शर्मा
17. करिश्मा चौहान
18. हर्ष पुष्पकर
19. कुमारी ज्योति
20. सोनम यादव
21. श्वेता वर्मा
22. पंकज वर्मा
23. अनुराग प्रताप सिंह
24. हरिवेंद्र सिंह गुर्जर
25. श्वेता गुप्ता
26. सृष्टि चौधरी
27. अभय सिंह राजपूत
28. अंकित पाण्डेय
29. श्वेता द्विवेदी
30. कृतिका चौधरी
31. सचिन कुमार
32. सोनाली सिंह
33. विनय कुमार
34. अविनाश कुमार
35. जैस्मिन वर्मा
36. प्राची
37. मो. गुलरेज़ खान
p
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नकुल उपाध्याय
अनिमेष अवस्थी
आकृति शुक्ला
स्वदेश शर्मा
गुरमन कौर गिल
तुलसा त्रिवेदी
हर्ष कुमार सिंह
अदिति पुनेठा
अनुराग यादव
अंजुली गुप्ता
राजु मोदनवाल
विमलेश कुमार
श्वेता त्यागी
अवतार सिंह
वरुण कुमार
ब्रजेंद्र कुमार भारतीय
रुचि
हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया
इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इनसे जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
अंक बाद में जारी होंगे
अभ्यर्थियों के अंक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।
60 वैकेंसी ऐसी थीं जिनके लिए इंटरव्यू नहीं था
इस भर्ती में कुल 24 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी थीं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना था। शेष 887 रिक्तियों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


