UPPSC Final Result: यूपी पीसीएस फाइनल रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 932 अभ्यर्थी हुए सफल

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

UPPSC Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार, 29 मार्च 2026 को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

UPPSC Final Result: यूपी पीसीएस फाइनल रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 932 अभ्यर्थी हुए सफल

UP PCS Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार, 29 मार्च 2026 को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार के नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेरिट का लोहा मनवाया है। नेहा पांचाल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रशासन को 932 नए अधिकारी मिले हैं, जो राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कमान संभालेंगे। आयोग ने रिकॉर्ड समय में चयन प्रक्रिया पूरी कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

टॉप-10 की लिस्ट: महिलाओं ने मारी बाजी

नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-10 की लिस्ट में 6 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  1. नेहा पांचाल (टॉपर)

2. अनन्या त्रिवेदी

3. अभय प्रताप सिंह

4. अनामिका मिश्रा

5. नेहा सिंह

6. दीप्ति वर्मा

7. पूजा तिवारी

8. अनुराग पांडे

9. शुभम सिंह

10. आयुष पांडे

UP PCS Result PDF Direct Link

परीक्षा के मुख्य आंकड़े और पद

आयोग ने कुल 947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। शेष 15 पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रह गए हैं। कुल सफल 932 अभ्यर्थियों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं शामिल हैं। इस बार मेरिट लिस्ट में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM) और 258 नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया का सफर

PCS 2024 की चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रही। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच संपन्न हुई, जिसका परिणाम 4 फरवरी 2026 को आया। मुख्य परीक्षा में सफल 2719 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चला। आयोग के सचिव के अनुसार, अभ्यर्थियों का पर्सनल स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ जल्द ही वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

अपना यूपी पीसीएस रिजल्ट कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

नोटिस सेक्शन खोजें: होम पेज पर, 'सूचना बुलेटिन' (Information Bulletin) या 'परिणाम' (Results) सेक्शन को देखें और उस पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करें: नई स्क्रीन पर 'LIST OF SELECTED CANDIDATES IN PCS EXAM 2024' या हिंदी में 'पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम' के लिंक को खोजें। लिंक सक्रिय होने पर उस पर क्लिक करें।

पीडीएफ देखें: क्लिक करते ही एक परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यह पीडीएफ उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबरों को लिस्ट होगी जिन्हें सफल घोषित किया गया है।

डाउनलोड और सुरक्षित रखें: इस पीडीएफ को ध्यान से डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।