UPPSC PCS 2024 Cut Off : यूपी पीसीएस कटऑफ व मार्क्स जारी, डिप्टी कलेक्टर व DSP समेत तमाम पदों पर कितने अंकों पर चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 के अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के विषय/ प्रश्नपत्रवार प्राप्तांक, साक्षात्कार के प्राप्तांक तथा उनका कुल योग एवं अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के कटऑफ जारी कर दिए, जो 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम के सवा दो महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के विषय/ प्रश्नपत्रवार प्राप्तांक, साक्षात्कार के प्राप्तांक तथा उनका कुल योग (जो लागू हो) एवं अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिए, जो 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर वांछित सूचनाएं भरने के बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपने प्राप्तांक प्राप्त कर सकते हैं।
UPPCS 2024 Pre Cutoff: यूपीपीएससी प्रीलिम्स कटऑफ
जनरल (General): 101
एसटी (ST): 85
एससी (SC): 70
ओबीसी (OBC): 102
ईडब्ल्यूएस (EWS): 100
मुख्य परीक्षा (Mains) / पद-अनुसार अंतिम कटऑफ:
डिप्टी कलेक्टर: इसके लिए न्यूनतम कटऑफ 900 से 951 के आसपास रही है। एससी के लिए 862-895, ईडब्ल्यूएस के लिए 887-893, दिव्यांग के लिए 852 और भूतपूर्व सैनिक के लिए 869 कटऑफ गई है।
डीएसपी (DSP): (17 पद) कटऑफ 886 से 900 के बीच रही है। एससी के लिए यह 859-860 , ओबीसी के लिए 874 से 883 और ईडब्ल्यूएस के लिए 876 रही है।
असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल: (196 पद) जनरल की कटऑफ 864-893, अनुसूचित जाति (SC) की 824-861, एसटी की 819 और ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूएस की 843-859 के बीच रही है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी: (16 पद) जनरल के लिए कटऑफ 889-896 और ईडब्ल्यूएस के लिए 883 गई है।
जिला कमांडेंट: (2 पद) अनारक्षित (जनरल) श्रेणी की कटऑफ 864-868 के बीच रही है।
सहायक आयुक्त: (18 पद) जनरल के लिए 863-879 और ईडब्ल्यूएस के लिए 849 कटऑफ गई है।
खंड विकास पदाधिकारी (BDO): (72 पद) न्यूनतम 865 से अधिकतम 887 तक कटऑफ गई है।
नायब तहसीलदार: (सबसे अधिक 258 पद) इसका कटऑफ जनरल के लिए 846-875 के बीच, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 801-824 के बीच और भूतपूर्व सैनिक के लिए 778 गया है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है अथवा जो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर परिवर्तित कराना चाहते हैं, उन्हें एक प्रार्थना-पत्र जिसमें अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, परिवर्तित मोबाइल नम्बर एवं हस्ताक्षर अवश्य हों एवं उसके साथ स्वप्रमाणित आईडी प्रूफ (वोटर आईकार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, आधार कार्ड अथवा हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र) की छायाप्रति संलग्न कर लोक सेवा आयोग को डाक से भेजें। उसके बाद नंबर परिवर्तन की सूचना एसएमएस से दी जाएगी और फिर वे अपने प्राप्तांक प्राप्त कर सकते हैं।
असि. प्रोफेसर के आठ विषयों की उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय डिग्री कॉलेजों में सहायक आचार्य या असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए 31 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के आठ विषयों कंप्यूटर साइंस, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, उर्दू, सांख्यिकी, संस्कृत व शिक्षाशास्त्र की उत्तरकुंजी जारी करते हुए आपत्तियां आमंत्रित की हैं। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है तो साक्ष्य के साथ 16 जून की शाम पांच बजे तक डाक के जरिए या स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


