Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC LT Grade Teacher Exam 2025: 56.58% Candidates Appear on Day 2; Two Cases of Cheating and Fraud Registered
UP LT Grade Teacher Exam 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा के दूसरे दिन 56.58% उपस्थिति, नकल के प्रयास विफल

UP LT Grade Teacher Exam 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा के दूसरे दिन 56.58% उपस्थिति, नकल के प्रयास विफल

संक्षेप:

UPPSC LT Grade Teacher Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को विज्ञान एवं संस्कृत विषय की परीक्षा हुई।

Dec 08, 2025 06:21 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

UP LT Grade Teacher Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को विज्ञान एवं संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम पाली के लिए 102953 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 48.13 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली के लिए 40402 पंजीकृत रहे। इसमें 65.03 फीसदी उपस्थिति रही। यानी दोनों पालियों में औसतन 56.58 फीसदी उपस्थिति रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कानपुर नगर और प्रयागराज में नकल और फर्जीवाड़े के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में संबंधित अभ्यर्थिनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कानपुर नगर के खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज (केंद्र कोड 41/033) में प्रथम सत्र में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रितु श्रीवास्तव (अनुक्रमांक 0440757), निवासी अम्बाह, मुरैना (मध्य प्रदेश), को प्रतिबंधित मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा गया। उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई।

वहीं, प्रयागराज के ईश्वर शरण इंटर कॉलेज (केंद्र कोड 03/238) में द्वितीय सत्र में संस्कृत विषय की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रसना सिंह (अनुक्रमांक 0860956) की ओर से प्रस्तुत आईडी कार्ड संदिग्ध पाया गया। जांच के बाद उसके विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।