यूपीपीएससी एलटी ग्रेड विज्ञान के 1343 पदों में 1214 रह गए खाली

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक या एलटी ग्रेड) के विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया।

UPPSC
यूपीपीएससी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक या एलटी ग्रेड) के विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। पुरुष व महिला शाखा के कुल 1343 पदों में 129 पदों पर चयन हुआ है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1214 पद खाली रह गए हैं। सात दिसंबर को आयोजित विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा में 49538 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 329 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 16 मई को आयोजित मुख्य परीक्षा के आधार पर पुरुष शाखा की कुल 764 रिक्तियों के सापेक्ष 104 और महिला शाखा की 573 पदों के सापेक्ष 25 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। पुरुष व महिला शाखा की विभिन्न श्रेणियों की अवशेष क्रमश: 660 व 548 रिक्तियों के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें अग्रेनीत कर दिया गया है।

संकेत मूक बधिर विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय एवं प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के लिए एलटी ग्रेड/विशिष्ट अध्यापक के क्रमश: चार एवं दो पदों के सापेक्ष कोई भी अर्ह अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण सभी छह सीटें अनभरी रह गई हैं। वहीं स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड/विशिष्ट अध्यापक के दस पदों की मुख्य परीक्षा के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र का आयोजन होना अभी बाकी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपीपीएससी एलटी ग्रेड विज्ञान के 1343 पदों में 1214 रह गए खाली