UPPSC LT Grade Result : यूपी एलडी ग्रेड प्री पास सभी मेंस में सफल हो जाएं तो भी 1024 पद रह जाएंगे खाली

Feb 19, 2026 06:22 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPPSC LT Grade Result : यूपी एलटी ग्रेड के पांच विषयों का रिजल्ट जारी हो चुका है। विज्ञान शिक्षकों के 1353 पद पर प्री में 329 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं। अगर प्री पास सभी मेन्स में पास भी हो जाए तो 1024 पद खाली रह जाएंगे।

UPPSC LT Grade Result : यूपी एलडी ग्रेड प्री पास सभी मेंस में सफल हो जाएं तो भी 1024 पद रह जाएंगे खाली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत और वाणिज्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों में निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

जिन चार विषयों का परिणाम घोषित किया गया है, उसमें सबसे खराब स्थिति विज्ञान की है। विज्ञान पुरुष शाखा के 764 व महिला शाखा के 573 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत तीन अलग-अलग श्रेणियों के 16 यानी कुल 1353 पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा सात दिसंबर को हुई थी। इसमें पंजीकृत 102953 अभ्यर्थियों में से 49538 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें मात्र 329 अभ्यर्थियों ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हो सके हैं। साफ है कि मुख्य परीक्षा में सभी 329 अभ्यर्थी सफल भी हो जाएं तो 1,024 पद रिक्त रह जाएंगे।

गृह विज्ञान पुरुष शाखा के 206 एवं महिला शाखा के 163 पदों समेत अन्य तीन पदों पर चयन के लिए प्रारम्भिक परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 89223 अभ्यर्थियों में से 55475 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2784 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। वाणिज्य पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 पदों पर चयन के लिए 21 दिसंबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

संस्कृत पुरुष शाखा के 90 व महिला शाखा के 92 पदों तथा अन्य छह पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा सात दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 40402 अभ्यर्थियों में से 26273 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 2772 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।