Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC LT Grade Exam: like up pcs uppsc pcs uppcs question papers Security bar coding 12 lakh candidates
UPPSC LT Grade : यूपी पीसीएस की तर्ज पर होगी एलटी शिक्षक भर्ती के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, 12 लाख से ज्यादा होंगे शामिल

UPPSC LT Grade : यूपी पीसीएस की तर्ज पर होगी एलटी शिक्षक भर्ती के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, 12 लाख से ज्यादा होंगे शामिल

संक्षेप:

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में उत्तर पत्रकों की पैकिंग पांच स्तरीय होगी। पीसीएस की तर्ज पर शिक्षक भर्ती के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा होगी। हर गतिविधि पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Dec 05, 2025 05:49 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

UPPSC LT Grade Exam : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सात वर्ष बाद आयोजित की जा रही एलटी ग्रेड-2025 शिक्षक भर्ती परीक्षा को पीसीएस परीक्षा की तर्ज पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाएगा। यह परीक्षा 6, 7 और 21 दिसंबर को होगी। 7466 पदों पर होने वाली इस भर्ती में कुल 12,36,238 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग की ओर से तय व्यवस्था के अनुसार प्रश्नपत्र पुस्तिकाओं और उत्तर पत्रकों की पैकिंग पांच स्तरीय सुरक्षा प्रणाली के तहत की गई है। इसमें सबसे पहले शील्ड बॉक्स, फिर चारों ओर से सील पैकिंग, इसके बाद सील कोर पैकिंग, फिर प्रत्येक 24 प्रश्न पुस्तिकाओं का पॉलीथिन पैकेट और अंत में प्रत्येक प्रश्न पुस्तिका का व्यक्तिगत पॉलीथिन पैकेट तैयार किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रश्नपत्रों का गोपनीय ट्रंक/बंडल परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त उपस्थिति में खोला जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व पूरी की जाएगी। ट्रंक खोलते समय ओपनिंग सर्टिफिकेट बनाया जाएगा, जिस पर उपस्थित सभी अधिकारियों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर, तिथि और समय दर्ज किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में 10,768 पदों के सापेक्ष 7,63,317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

बारकोड से होगी पूर्ण निगरानी

हर प्रश्न पुस्तिका और उत्तर पत्रक पर एक समान बारकोड अंकित होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि गलत प्रश्नपत्र या उत्तर पुस्तिका का वितरण न हो। वितरण के बाद यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो संबंधित अभ्यर्थी की प्रश्न पुस्तिका एवं उत्तर पत्रक उसी समय बदले जाएंगे तथा उसका विवरण प्रपत्र-9ए में दर्ज किया जाएगा। यदि कोई विसंगति नहीं होती है, तब भी निल रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी।

पैकेट की दोबारा जांच

परीक्षा प्रारंभ होते ही बचे हुए प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक को पुनः सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं अभ्यर्थियों के समक्ष सील कर त्रिस्तरीय सुरक्षा में आयोग को भेजी जाएंगी। पूरे समय सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा में 2 फोटो समेत ये डॉक्यूमेंट लाना जरूरी

परीक्षार्थियों की उपस्थिति में खुलेगा पैकेट

प्रत्येक कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व, बायोमीट्रिक और आधार सत्यापन पूर्ण होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पुस्तिकाओं के पॉलीथिन पैकेट खोले जाएंगे। इस दौरान भी ओपनिंग सर्टिफिकेट तैयार कर उस पर संबंधित अधिकारियों और कक्ष में उपस्थित दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पूर्व, परीक्षार्थियों को प्रश्न पुस्तिकाएं दिखाए जाने के बाद अंतिम सील खोली जाएगी और फिर निर्धारित क्रम से प्रश्न पुस्तिकाएं एवं उत्तर पत्रक वितरित किए जाएंगे।

प्रयागराज में 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

छह दिसंबर को प्रथम पाली में सुबह नौ से 11 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन एवं गणित विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक सामान्य अध्ययन एवं हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। सात दिसंबर को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन एवं विज्ञान तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन एवं संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। शहर में कुल 17 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।