Hindi Newsकरियर न्यूज़uppsc lt grade exam 2025 admit card released exam date schedule districts instructions
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 जनवरी को होगी परीक्षा

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 जनवरी को होगी परीक्षा

संक्षेप:

यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 17 और 18 जनवरी को 26 जिलों में सख्त नियमों के साथ होगी।

Jan 09, 2026 02:24 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा की तारीख, केंद्र, पाली और जरूरी दिशा-निर्देश पूरी तरह साफ हो चुके हैं। आयोग ने साफ किया है कि यह परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को कराई जाएगी और इस बार माघ मेले के कारण प्रयागराज को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों नहीं बने प्रयागराज में परीक्षा केंद्र

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि माघ मेले के आयोजन के चलते प्रयागराज में भारी भीड़ और व्यवस्थागत दिक्कतें बनी रहती हैं। इसी वजह से वहां किसी भी तरह का परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए परीक्षा टालने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया।

कितने जिलों में होगी परीक्षा

एलटी ग्रेड की प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 26 जिलों में आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त नियम लागू रहेंगे ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जा सके।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • सुबह की पाली: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
  • दोपहर की पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

17 जनवरी 2026

  • पहली पाली: सामाजिक विज्ञान
  • दूसरी पाली: जीवविज्ञान

18 जनवरी 2026

  • पहली पाली: अंग्रेजी
  • दूसरी पाली: शारीरिक शिक्षा

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी अपना एलटी ग्रेड प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन संख्या का इस्तेमाल करना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, पाली और जरूरी निर्देश दर्ज हैं।

परीक्षा वाले दिन क्या ले जाना जरूरी

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • पहचान पत्र की एक छायाप्रति

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।

सख्त नियम और कानूनी कार्रवाई

आयोग ने चेतावनी दी है कि नकल, प्रश्न पत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थी या किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र का पैटर्न

सामाजिक विज्ञान विषय में चार खंड होंगे -

  • इतिहास
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • नागरिक शास्त्र

हर खंड में 60 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को इनमें से किसी भी दो खंडों को हल करना होगा। ओएमआर शीट में वैकल्पिक विषय एक और दो के लिए अलग-अलग गोले दिए जाएंगे, जिन्हें सही तरीके से भरना अनिवार्य है।

नेगेटिव मार्किंग लागू

इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू रहेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सोच-समझकर उत्तर भरने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की जांच पहले ही कर लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।