Hindi Newsकरियर न्यूज़uppsc lt grade exam 2025 admit card released exam date schedule 26 districts 5 main points of exam
UPPSC LT Grade Exam 2025 एडमिट कार्ड जारी, 26 जिलों में सेंटर; जानें परीक्षा की 5 बड़ी बातें

UPPSC LT Grade Exam 2025 एडमिट कार्ड जारी, 26 जिलों में सेंटर; जानें परीक्षा की 5 बड़ी बातें

संक्षेप:

UPPSC LT Grade Exam 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 26 जिलों में 17-18 जनवरी को परीक्षा होगी, प्रयागराज में केंद्र नहीं बने हैं। जानिए परीक्षा से जुड़ी 5 बड़ी बातें।

Jan 09, 2026 03:05 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPPSC LT Grade Exam 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। लंबे समय से जिस परीक्षा का इंतजार था, उसकी तारीख, पाली, परीक्षा केंद्र और नियम अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुके हैं। आयोग के मुताबिक एलटी ग्रेड की प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बार माघ मेले की वजह से प्रयागराज में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। आइए जानते हैं परीक्षा को लेकर 5 बड़ी बातें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

26 जिलों में होगी एलटी ग्रेड परीक्षा

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 26 जिलों में कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सख्त नियम लागू रहेंगे, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

माघ मेले के चलते प्रयागराज बाहर

आयोग की ओर से साफ किया गया है कि प्रयागराज में माघ मेले के आयोजन के कारण भारी भीड़ और प्रशासनिक दबाव रहता है। इसी वजह से वहां परीक्षा केंद्र बनाना संभव नहीं था। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए परीक्षा टालने की मांग भी की थी, लेकिन आयोग ने समय-सारिणी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया।

परीक्षा वाले दिन क्या-क्या जरूरी

परीक्षा के दिन दो पासपोर्ट साइज फोटो अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही मूल फोटो पहचान पत्र और पहचान पत्र की एक छायाप्रति भी लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

नकल पर सख्ती, भारी सजा का प्रावधान

आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि नकल, प्रश्न पत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थी या किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

नेगेटिव मार्किंग भी लागू

इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू रहेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि उत्तर भरते समय पूरी सावधानी बरतें। प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की पहले ही जांच कर लें और किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।