Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC LT Grade Answer Key 2025 OUT: UP LT Grade Answer Key at uppsc up nic in Download Hindi Paper Provisional Key
UPPSC LT Grade Answer Key 2025 OUT: यूपी एलटी ग्रेड आंसर-की जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

UPPSC LT Grade Answer Key 2025 OUT: यूपी एलटी ग्रेड आंसर-की जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

संक्षेप:

UP LT Grade Teacher Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड हिंदी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी एलटी ग्रेड टीचर आंसर डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 11, 2025 06:05 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

UPPSC LT Grade Answer Key 2025 OUT: यूपी के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड या सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) शिक्षक भर्ती की हिंदी विषय के लिए छह दिसंबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी चार दिन बाद बुधवार को जारी हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वस्तुनिष्ठ प्रकारक सामान्य अध्ययन एवं हिंदी विषय से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उनके उत्तर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं जो 15 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रश्न-पुस्तिका बारकोड क्रम संख्या 2266609 के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर लें। यदि प्रश्न या उत्तरों के संबंध में कोई आपत्ति हो तो सही विकल्पों का उल्लेख करते हुए साक्ष्य सहित ऑनलाइन जमा करते हुए आयोग को डाक से या स्वयं उपस्थित होकर 16 दिसम्बर की शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। बिना साक्ष्य के, अपठनीय व असंगत साक्ष्य युक्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

UP LT ग्रेड टीचर आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देखकर एलटी ग्रेड टीचर आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है:

सबसे पहले आप UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, “Whats New” सेक्शन में जाएं।

फिर वहां NOTICE REGARDING ANSWER KEY OF ADVT NO: A-5/E-1/2025, ASSISTANT TEACHER, TRAINED GRADUATE GRADE (M/F) (PRE.) EXAM.-2025 (HINDI) लिंक के समाने View/Download पर क्लिक करें।

“UP LT ग्रेड टीचर आंसर की 2025” पीडीएफ ओपन हो जाएगी।

उत्तर कुंजी PDF को डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को चेक करें।

61% ने छोड़ दी प्रवक्ता आयुर्वेद भर्ती परीक्षा

आयोग की ओर से राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 के तहत शल्य तंत्र विषय की परीक्षा बुधवार को अलीगंज लखनऊ स्थित आयोग के परीक्षा भवन में 9:30 से 11:30 बजे की पाली में कराई गई। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार, इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 266 अभ्यर्थियों में से लगभग 39 प्रतिशत उपस्थित रहे। 61 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।