UPPSC : तो फिर उठा ही लो बिस्किट, यूपी PCS इंटरव्यू में हुआ मेजदार वाकया
पीसीएस इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने पूछा अरे सुनो बाहर ये अफवाह फैली है क्या कि अंदर कुछ खाने को भी मिल रहा है। इस पर अभ्यर्थी ने जवाब दिया जी हां सर। सदस्य ने कहा कि ठीक है फिर आप भी बिस्किट उठा ही लो।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 15वें दिन एक मजेदार वाकया हुआ। एक अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के बाद वापस जाने के लिए मुड़ा तो इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने पूछा अरे सुनो बाहर ये अफवाह फैली है क्या कि अंदर कुछ खाने को भी मिल रहा है। इस पर अभ्यर्थी ने जवाब दिया जी हां सर। यह सुनकर उक्त सदस्य ने कहा कि ठीक है फिर आप भी बिस्किट उठा ही लो।
15वें दिन बोर्ड में बैठे विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से उनके विषय और कॅरियर संबंधित प्रश्नों के अलावा देश-विदेश के घटनाक्रम पर सवाल पूछे। एक अभ्यर्थी से पूछा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो संघर्ष चल रहा है उसका भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि इस संघर्ष में अमेरिका सही है या ईरान। ईरान संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब पर हमला क्यों कर रहा है।
क्रिकेट के शौकीन के एक अभ्यर्थी से पूछा कि भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है, इसकी तीन मुख्य विशेषता क्या है। यूपी सरकार की महिला उत्थान की कुछ योजनाएं बताएं और आप किस क्षेत्र में काम करना चाहेंगे। मिशन कर्मयोगी क्या है। मेधावी छात्र और दिव्यांग छात्र को अलग-अलग कैसे पढ़ाएंगे। बतौर एसडीएम समावेशी शिक्षा को कैसे बढ़ावा देंगे।
एक अभ्यर्थी से पूछा कि भारत की राष्ट्र भाषा और मातृभाषा बताओ। शासन और प्रशासन में क्या अंतर है, कोचिंग सेंटर कॉमर्शियल हो गए हैं बच्चों को बहुत लूट रहे हैं आपके हिसाब से इन संस्थानों पर रोक लगानी चाहिए या नहीं, कृषि के क्षेत्र में पिछली एक सदी में कितनी बड़ी खोज हुई है, यूपी में खेल सुधार कैसे होगा, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है और इसको कैसे सुधारा जा सकता है, अगर यूपी के सभी जिलों में एम्स बनाना है तो बजट कहां से लाएंगे। भूगोल और अर्थशास्त्र में क्या संबंध है, यूपी कितने राज्यों से घिरा है, हमारी सीमा कितने देशों से स्पर्श करती है।
मंगलवार को क्या क्या पूछा गया
- इतिहास से जुड़े सवालों में शेर शाह सूरी की मृत्यु कैसे हुई और राजेंद्र चोल के बारे में जानकारी देने को कहा गया।
- जेनेटिकली मोडिफाइड फूड को भारत में व्यापक रूप से क्यों नहीं अपनाया जा रहा, कोविड-19 से समाज को क्या लाभ और नुकसान हुए और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को क्या चुनौतियां हो सकती हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों से पांच ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा गया, जिनसे वे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और क्यों। डॉ. बीआर अंबेडकर के योगदान तथा उनके पदों के बारे में भी सवाल किया गया।
- बोर्ड ने चित्र दिखाकर एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताने को कहा, वहीं ग्लोब दिखाकर कैरेबियन द्वीप, स्कैंडिनेविया और पोलिनेशिया का स्थान बताने को कहा गया। बोर्ड ने पूछा कि सोनम वांगचुक को जेल में क्यों डाला गया और क्या वे वास्तव में अपराधी हैं। साथ ही यह भी सवाल किया गया कि क्या मीडिया ट्रायल से न्यायाधीशों के फैसले प्रभावित हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


