Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC CDPO DPO Vacancy : Eligibility criteria for CDPO and DPO posts changed in UP know new eligibility rules
UP CDPO Vacancy : यूपी में सीडीपीओ व डीपीओ पद के लिए अर्हता बदली, जानें योग्यता के नए नियम

UP CDPO Vacancy : यूपी में सीडीपीओ व डीपीओ पद के लिए अर्हता बदली, जानें योग्यता के नए नियम

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पदों पर भर्ती के लिए अर्हता में बदलाव किया है।

Wed, 29 Oct 2025 05:55 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पदों पर भर्ती के लिए अर्हता में बदलाव किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के सात व बाल विकास परियोजना अधिकारी के 22 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन समकक्ष अर्हता के फेर में भर्ती नहीं हो पा रही है । कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए किसी विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र, मानव शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान या समाजकार्य में से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभी तक इसके साथ समकक्ष अहर्ता शब्द भी जुड़ा था जिसे हटाकर इसे पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। ऐसे ही बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए किसी विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र या समाज कार्य या गृह विज्ञान में स्नातक पास व्यक्ति ही आवेदन कर सकेगा। उधर खाद्य एवं रसद विभाग ने गेहूं धान और मोटे अनाज की ख़रीद के लिए ई पॉश मशीनों के रख रखाव को कार्यदायी संस्था नामित कर दी हैं।

अयोध्या में 8,594 करोड़ से विकास

लखनऊ। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अयोध्या की जनसंख्या लगभग 11 लाख है, जो 2031 तक लगभग 24 लाख और 2047 तक 35 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए नए आवासीय टाउनशिप, भव्य प्रवेशद्वार, बहुस्तरीय पार्किंग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस मार्ग, रिंग रोड, एयरपोर्ट, टेंपल म्यूज़ियम, सौर ऊर्जा संयंत्र, होटल विकसित की जाएं। अयोध्या में 159 निवेश परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 8 हजार 594 करोड़ का निवेश होने की संभावना है।

काशी नरेश कॉलेज बनेगा विवि

लखनऊ। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब विश्वविद्यालय बनेगा। भदोही के ज्ञानपुर स्थित इस कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। भदोही में विश्वविद्यालय खुलने से आसपास के जिलों के छात्रों को भी बड़ी राहत मिलेगी ।

ये भी पढ़ें:यूपी एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, देखें विषयवार शेड्यूल

पर्यावरण निदेशालय का नाम बदला गया

शीरा नीति को भी मंजूरी दे दी गई है । आबकारी विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है

प्रदेश के पर्यावरण निदेशालय का नाम अब पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय होगा। निदेशालय के नाम में इस संशोधन संबंधी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृति दे दी गई। दरअसल केंद्र ने इस तरह का बदलाव पहले ही कर दिया था। उसी तर्ज पर अब यूपी में भी पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय के नाम से संशोधन किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।