यूपी में UPPSC निकालेगा BEO के 238 पदों पर भर्ती, BEd की योग्यता को लेकर क्या हैं नियम

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में बीईओ की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

exam
भर्ती परीक्षा

UPPSC BEO Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अर्हता संबंधी अड़चन दूर होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 238 रिक्त पदों का अधियाचन भेजेगा। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा गया है। वर्तमान में बीईओ के कुल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक पद खाली है।

26 मई को 164 खंड शिक्षाधिकारियों के बीएसए और समकक्ष पदों पर पदोन्नति के बाद रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि 238 पदों का अधियाचन ही भेजा गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले साल बीईओ भर्ती का अधियाचन भेजा था लेकिन नियमावली संशोधित नहीं होने के कारण लोक सेवा आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था।

पिछली भर्ती में आए थे 5 लाख आवेदन

इससे पहले आयोग ने 2019 में बीईओ के 309 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

यूपी में टीईटी पास शिक्षकों को विशेष टीईटी देना जरूरी नहीं

परिषदीय स्कूलों के वह शिक्षक जो पहले अध्यापक पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें विशेष टीईटी देना अनिवार्य नहीं है। विशेष टीईटी सिर्फ उन्हीं शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है जो अभी तक टीईटी पास नहीं कर पाए हैं। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे शिक्षक जिन्होंने टीईटी या सीटीईटी पास नहीं की है, वह इस विशेष टीईटी में शामिल हों। महानिदेशक,स्कूल शिक्षा व निदेशक बेसिक शिक्षा को आदेश दिया है कि वह सभी जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के माध्यम से ऐसे शिक्षकों का जिन्होंने अभी तक टीईटी या सीटीईटी पास नहीं की है, उनका पंजीकरण विशेष टीईटी में करें और परीक्षा में अवश्य भाग लें।

दूसरी ओर ऐसे शिक्षक जो पहले टीईटी या सीटीईटी पास कर चुके हैं, उनके लिए यह परीक्षा पुन: उत्तीर्ण करना आवश्यक या अनिवार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परिषदीय स्कूलों के कुल 1.42 लाख शिक्षकों टीईटी पास करना अनिवार्य था। बीते दिनों करीब 86 हजार शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब 56818 शिक्षक ऐसे बचे हैं, जो टीईटी पास नहीं हैं। ऐसे में इन शिक्षकों को विशेष टीईटी देकर उसे पास करना जरूरी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में UPPSC निकालेगा BEO के 238 पदों पर भर्ती