UPPSC Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,156 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी में मेडिकल क्षेत्र में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026
UPPSC प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा (एलोपैथी) विभाग में भर्ती की घोषणा की है। आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,156 पदों पर सीधी नियुक्ति करने जा रहा है।

इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,112 पद और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं। इसमें कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, रेडियो-डायग्नोसिस और जनरल सर्जरी जैसे प्रमुख विषयों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 तय की गई है। फॉर्म में संशोधन/सुधार करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS) या डीएनबी (DNB) जैसी मेडिकल मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान से एसोसिएट प्रोफेसर या संबंधित पद पर 3 वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है।

आयु सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोफेसर पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और OTR की अनिवार्यता

सामान्य, ईडब्ल्यूएस (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए शुल्क 65 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये निर्धारित है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीआर नंबर प्राप्त होने के बाद ही छात्र आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के चरण शामिल हो सकते हैं। यदि आप योग्यता पूरी करते हैं, तो समय रहते वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।

आवेदन कैसे करें-

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करके अपना OTR नंबर प्राप्त करें।

3. वेबसाइट पर 'Direct Recruitment' सेक्शन में जाएं और इस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपने OTR नंबर की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।

5. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. फॉर्म को पूरी तरह सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,156 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया