राजकीय महाविद्यालय सहायक आचार्य परीक्षा आज, 5 विषयों के लिए 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
UPPSC Assistant Professor Exam 2026: उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक (प्री) परीक्षा का आयोजन आज रविवार 31 मई 2026 को किया जा रहा है।

UPPSC Assistant Professor Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली 'सहायक आचार्य (राजकीय महाविद्यालय) स्क्रीनिंग परीक्षा' में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक (प्री) परीक्षा का आयोजन आज रविवार 31 मई 2026 को किया जा रहा है। आयोग द्वारा इस परीक्षा के सफल और शुचितापूर्ण संचालन के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं, ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।
सुबह की एक पाली में होगा परीक्षा का आयोजन
लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय प्री परीक्षा का आयोजन केवल एक ही पाली में किया जा रहा है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक (कुल 2 घंटे) निर्धारित किया गया है। इस तय समय सीमा के भीतर आज कुल पांच मुख्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कुल 13,033 परीक्षार्थी होंगे शामिल; जानें विषयवार उम्मीदवारों और केंद्रों का आंकड़ा
इस राज्य स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा में कुल 13,033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो अलग-अलग केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोग द्वारा विषयवार अलॉट किए गए परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों का सटीक विवरण इस प्रकार है:
अंग्रेजी: इस विषय में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है। अंग्रेजी विषय के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,866 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
गणित : गणित विषय की परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, जिसमें 3,916 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
शारीरिक शिक्षा : इस विषय की परीक्षा के लिए कुल 4 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 1,819 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
मनोविज्ञान: मनोविज्ञान विषय के लिए भी 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,537 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा लिखेंगे।
दर्शनशास्त्र: इस विषय में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे कम है। दर्शनशास्त्र के लिए कुल 2 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं, जहां 895 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम; समय से पहुंचने की सलाह
लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से काफी पहले केंद्रों पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है। परीक्षा हॉल में प्रवेश से ठीक पहले उम्मीदवारों का कड़ा बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


