UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 : 1253 पदों वाली भर्ती का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर OTR नंबर और जन्मतिथि से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 मई 2026 को होगी।

UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT : उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPPSC यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में 1253 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 31 मई 2026 को होगी और इसके लिए आयोग ने 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने OTR नंबर और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
28 विषयों में होगी भर्ती परीक्षा
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 28 अलग-अलग विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। अब परीक्षा नजदीक आते ही अभ्यर्थियों के बीच तैयारी और परीक्षा केंद्र को लेकर हलचल तेज हो गई है। आयोग ने साफ कहा है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी होगा
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जानी होगी। इसके अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य रहेगा। पहचान पत्र के तौर पर उम्मीदवार आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसी आईडी ले जा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र नहीं होगा तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी जानकारी
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया जा रहा है। भर्ती विज्ञापन संख्या A-7/E-1/2025 के तहत निकाली गई थी। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 21 मई 2026 को जारी किया गया है। कुल 1253 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


