UPPSC APO Mains Exam 2025: APO मुख्य परीक्षा के 82 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द, पाई गईं ये गड़बड़ियां; जानें अब क्या होगा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025 के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 82 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने आवेदन निरस्त करने की अलग-अलग वजहें बताई हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025 के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 82 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने आवेदन निरस्त करने की अलग-अलग वजहें बताई हैं। आयोग के अनुसार, इनमें सबसे ज्यादा 58 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए रद्द किए गए क्योंकि उन्होंने 29 मई तक मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र आयोग कार्यालय में जमा नहीं किया या जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत नहीं किया।
आवेदन निरस्त होने की वजहें
इसके अलावा आयोग की जांच में यह भी सामने आया कि 5 अभ्यर्थियों ने केवल अपने प्रमाणपत्र या डॉक्यूमेंट्स आयोग को भेजे, लेकिन मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र जमा नहीं किया, जिसके कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। वहीं 2 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में दर्ज जन्मतिथि और हाईस्कूल प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि में अंतर पाया गया, जिससे उनके आवेदन अमान्य घोषित किए गए। इसके अलावा 13 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (डीएफएफ) श्रेणी का दावा किया था, लेकिन उसके समर्थन में जरूरी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी तरह एक अभ्यर्थी का आवेदन दिव्यांग श्रेणी का वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराने के कारण निरस्त कर दिया गया।
दिव्यांग आरक्षण का लाभ लेने का दावा
आयोग ने 2 ऐसे अभ्यर्थियों को भी अयोग्य पाया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी न होने के बावजूद दिव्यांग आरक्षण का लाभ लेने का दावा किया था। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी का आवेदन दिव्यांगता की उपश्रेणी से संबंधित गलत दावा करने के कारण निरस्त कर दिया गया।
आवेदन निरस्त होने पर अपील का मौका
आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन और विशेष निर्देशों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया, उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का एक अंतिम अवसर भी प्रदान किया है। निरस्त किए गए अभ्यर्थी यदि आयोग के निर्णय के खिलाफ कोई आपत्ति या स्पष्टीकरण देना चाहते हैं, तो वे 17 जून शाम 5 बजे तक अपना प्रत्यावेदन सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं या स्वयं आयोग कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं।
कब आयोजित होगी परीक्षा
वहीं, एपीओ मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 28 जून से 30 जून तक किया जाएगा। 28 जून को पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य हिंदी विषय का पेपर होगा। दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से 4:00 बजे तक सामान्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। दूसरे दिन 29 जून को सुबह 9:00 से 10:30 तक सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र होगा। दूसरे दिन दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर विषय की परीक्षा होगी।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


