UPPSC AE vacancy : एई भर्ती का कटऑफ 30 फीसदी रखने पर अड़े छात्र, अभ्यर्थियों का तर्क-बिना तकनीकी ज्ञान परखे न करें बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, मुख्य संवाददाता।
Follow us on Google News
share

UPPSC AE :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। तीन साल के इंतजार के बाद शुरू हुई भर्ती के पाठ्यक्रम परिवर्तन और पदों की संख्या को लेकर छात्रों ने आयोग को ज्ञापन भेजा है।

UPPSC Vacancy recruitment

UPPSC AE :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। तीन साल के इंतजार के बाद शुरू हुई भर्ती के पाठ्यक्रम परिवर्तन और पदों की संख्या को लेकर छात्रों ने आयोग को ज्ञापन भेजा है।

ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह और उपाध्यक्ष सपना सिंह का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा योजना में प्रारंभिक परीक्षा जोड़ दी गई है। इसमें मानव स्वास्थ्य और स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन समेत 22 नए विषयों को जोड़ दिया गया, जिनका सिविल या मैकेनिकल अभियांत्रिकी से कोई सीधा सरोकार नहीं है।

आयोग ने विज्ञापन में लिखाहै कि सीटों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। चूंकि प्रारंभिक परीक्षा में तकनीकी विषय नहीं हैं तो प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित और आरक्षित वर्ग का कटऑफ क्रमश 30 और 25 प्रतिशत रखा जाए। उसमें सफल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिले क्योंकि अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान का परीक्षण किए बगैर उन्हें बाहर करना न्याय संगत नहीं होगा।

आपको बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग ने सम्मिलिट राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य / विशेष चयन) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीपीएससी इस प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर (एई) के 604 पदों पर भर्ती करेगा। वैकेंसी में 582 पद सामान्य चयन के हैं और शेष 22 पद विशेष चयन के। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर 2024 से uppsc.up.nic.in पर जाकर किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।