UP Police Vacancy : 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन की आज अंतिम तिथि, नेगेटिव मार्किंग नहीं, 20 बड़ी बातें
UP Police Constable Vacancy 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से निकाली गई यूपी पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आज 30 जनवरी अंतिम तिथि है। इस बहाली में कांस्टेबल व जेल वार्डर के 32679 पदों पर भर्ती होगी।

UP Police Constable Vacancy 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से निकाली गई यूपी पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आज 30 जनवरी अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन www.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बहाली में कांस्टेबल व जेल वार्डर के 32679 पदों पर भर्ती होगी। रिक्तियों में कांस्टेबल पुलिस के 10469, पीएसी कांस्टेबल के 15131, महिला पीएसी के 2282, एसएसएफ के 1341, घुड़सवार 71, जेल वार्डर पुरुष के 3279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वालों को अब परीक्षा तिथि ( UP Police constable recruitment exam date ) का इंतजार है।
यहां पढ़ें 20 बातें
1. योग्यता - 12वीं पास (इंटर पास) । अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स बराबर आते हैं तो डोएक से ओ लेवल वाले अभ्यर्थियों, एनसीसी बी सर्टिफिकेट व प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस मिलेगा।
2. आयु सीमा - पुरुषों के लिए - 18 वर्ष से 25 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी। एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
3. आयु सीमा में छूट
इस बार सभी वर्गों को अतिरिक्त आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। पिछली 60 हजार भर्ती में भी तीन साल आयु में छूट दी गई थी।
4. अब 40 लाख आवेदन की उम्मीद
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 10 लाख आवेदन अधिक आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले करीब 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 लाख से अधिक हो सकता है
5. पदों का विवरण
कांस्टेबल पुलिस: 10,469
पीएसी: 15,131
महिला पीएससी : 2,282
एसएसएफ: 1,341
घुड़सवार: 71
जेल वार्डर: 3,279
महिला जेल वार्डर: 106
कुल = 32,679 पद
6. विस्तृत विवरण , देखें किस फोर्स में कितने पद
(क) आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1.अनारक्षित,4191
2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1046
3. अन्य पिछड़ा वर्ग,2826
4.अनुसूचित जाति,2198
5. अनुसूचित जनजाति,208
योग- 10469
ख) आरक्षी पी०ए०सी०/सशस्त्र पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1-अनारक्षित,6060
2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1512
3. अन्य पिछड़ा वर्ग,4083
4.अनुसूचित जाति,3176
5. अनुसूचित जनजाति,300
योग- 15131
ice
(ग) आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1.अनारक्षित,538
2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),134
3.अन्य पिछड़ा वर्ग,362
4.अनुसूचित जाति,281
5.अनुसूचित जनजाति,26
योग- 1341
(घ) महिला बटालियन (जनपद-लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर) हेतु महिला आरक्षी के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1,अनारक्षित- 916
2,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०)- 228
3,अन्य पिछड़ा वर्ग - 615
4,अनुसूचित जाति- -478
5,अनुसूचित जनजाति - 45
योग - 2282
(ङ) आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1- अनारक्षित,30
2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),7
3- अन्य पिछड़ा वर्ग,19
4- अनुसूचित जाति,14
5- अनुसूचित जनजाति,1
योग- 71
(च) जेल वार्डर (पुरुष) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1- अनारक्षित,1314
2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),327
3- अन्य पिछड़ा वर्ग,885
4- अनुसूचित जाति,688
5- अनुसूचित जनजाति,65
योग- 3279
(छ) जेल वार्डर (महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—
क्र०सं०,श्रेणी,संख्या
1 - अनारक्षित,44
2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),10
3- अन्य पिछड़ा वर्ग,28
4- अनुसूचित जाति,22
5- अनुसूचित जनजाति,2
योग- 106
7. शारीरिक मानक
पुरुषों के लिए
- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो।
- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी हो।
8. महिलाओं के लिए
- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। - एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए।
- वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो
9. चयन - लिखित परीक्षा, पीएसटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। फिजिकल टेस्ट (दौड़)।
10. एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न थे। कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
11. नेगेटिव मार्किंग नहीं
योगी सरकार ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। कांस्टेबल व जेल वार्डर रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में अभी तक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग करते हुए नंबर काटे जाने की व्यवस्था थी। कांस्टेबल पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी।
12. लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग परसेंटेज कितनी
अनारक्षित के लिए पासिंग परसेंटेज 30 फीसदी
ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए 25 फीसदी
एससी एवं एसटी के लिए के 20 फीसदी
13. फिजकल टेस्ट - लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।
14. आवेदन फीस
सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी - 500 रुपये
एससी, एसटी - 400 रुपये
15. पदों का प्रेफरेंस देना अनिवार्य
अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में पदों के लिए वरीयता देना अनिवार्य है। एक बार आवेदन पत्र में वरीयता देने के बाद उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करने की इजाजत नहीं होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को उपलब्ध विकल्पों के सापेक्ष वरीयता का चयन करना अनिवार्य होगा।
16. यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरा कर लें अपना ओटीआर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरह अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम लागू कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी आने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल व एसआई समेत विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा।
17. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने दिसंबर माह की शुरुआत में कहा था कि आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी,आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिसम्बर महीने में जारी किया जाएगा।
18. वेतन - (वेतनमान पे-बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रु 21700 से 69100, पे लेवल -3)
19. OTR एवं आवेदन हेतु लिंक https://upprpb.in पर उपलब्ध है।
20. विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


