Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPRPB UP Police SI ASI and Computer Operator exams answer keys released Check on uppbpb gov in
यूपी पुलिस SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर-की जारी, uppbpb.gov.in पर देखें

यूपी पुलिस SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर-की जारी, uppbpb.gov.in पर देखें

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

Nov 08, 2025 08:32 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई और एएसआई लिखित परीक्षा 2025, 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
UP Police SI ASI and Computer Operator exams  2025

कब तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

UPPRPB ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 8 से 11 नवंबर 2025, रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि अंतिम समय सीमा निकल जाने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। पाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, पुलिस बोर्ड फाइनल आंसर की 2025 जारी करेगा, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

कितने पदों की भर्ती

बताते चलें कि कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सीधी भर्ती 2023 के तहत 930 पदों पर भर्ती है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2025 को हुआ। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत 921 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को हुआ था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।