UPP Result : देखें यूपी पुलिस DV राउंड की डॉक्यूमेंट लिस्ट, तैयार रखें ये दस्तावेज

Nov 21, 2024 02:52 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • UPP Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल की कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को डीवी पीएसटी राउंड के लिए बुलाया है। यहां देखें यूपी पुलिस डीवी राउंड के लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

UPP Result : देखें यूपी पुलिस DV राउंड की डॉक्यूमेंट लिस्ट, तैयार रखें ये दस्तावेज

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल हुए 174316 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी व पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। डीवी और पीएसटी दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। डीवी व पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा। डीवी राउंड से पहले पास अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज तैयार कर लें। जिन जिन डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन होगी, उनकी ऑरिजनल कॉपी और अटेस्टेड फोटो कॉपी तैयार रखें।

कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को डीवी पीएसटी राउंड के लिए बुलाया है। यहां देखें यूपी पुलिस डीवी राउंड के लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट-

- फोटो युक्त पहचान पत्र

ऑरिजनल फोटो युक्त पहचान पत्र और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

डोमिसाइल - निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश राज्य)

ऑरिजनल यूपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी। (आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए)

ओबीसी

ऑरिजनल ओबीसी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

एससी

ऑरिजनल कैटेगरी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

एसटी

ऑरिजनल कैटेगरी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

कैटेगरी सर्टिफिकेट विज्ञापन में दिए गए प्रारूप में हो।

हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष- ऑरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट।

दोनों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष

ऑरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट।

दोनों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

प्रादेशिक सेना प्रमाणपत्र

- क्षेत्रीय सेना में दो साल सेवा का ऑरिजनल सर्टिफिकेट एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

- एनसीसी का ऑरिजनल बी प्रमाण पत्र, एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।

डीवी पीएसटी राउंड में कद काठी भी चेक होगी

कद काठी कितनी होनी चाहिए-

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

महिला वर्ग की बात करें तो सेलेक्ट होने वाली कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।