UP Board 10th, 12th Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद upresults.nic.in पर जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

UPMSP UP Board ka result kab aayega , date : यूपी बोर्ड के 52 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है। जल्द ही रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी।

UP Board 10th, 12th Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद upresults.nic.in पर जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

up board result date

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UPMSP UP Board ka result kab aayega , Sarkari Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 बहुत जल्द upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित होने वाला है। इस बात के काफी आसार हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज अगले सप्ताह के अंत में यूपी बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम घोषित कर दे। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर से विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। आप लाइव हिन्दुस्तान पर भी बोर्ड रिजल्ट चेक कर पाएंगे, इसके लिए अभी से रजिस्ट्रेशन कर लें

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। परीक्षा का वर्ष सेलेक्ट करें।

स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।

UPMSP UP Board Result 2026 Live: शासन की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in व upmspresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। अगले सप्ताह यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के पूरे पूरे आसार हैं। 10वीं-12वीं की तकरीबन तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक कराया गया था।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट किन वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स किन किन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, यहां देखें लिस्ट -

upmsp.edu.in

upresult.nic.in

results.digilocker.gov.in

web.umang.gov.in

livehindustan.com/career/results/up-board-result

विद्यार्थियों को नतीजे चेक करने के लिए सिर्फ रोल नंबर डालना होगा।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस से घोषित होगा

UPMSP UP Board Result 2026 Live: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा। यूपी के शिक्षा मंत्री इन नतीजों का जारी कर सकते हैं। ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म पर परिणाम के लिंक एक्टिव हो जाएगा। विद्यार्थी रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: पिछले रुझानों के आधार पर यूपी बोर्ड रिजल्ट कब तक आने के आसार

UPMSP UP Board Result 2026 Live: पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर कहा जा सकता है कि यूपी बोर्ड परिणाम आमतौर पर अप्रैल अंत तक आ जाता है। वर्ष 2026 के लिए नतीजे 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच आने की संभावना है। पिछले साल का रिजल्ट भी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को ही जारी किया था, जिसमें हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

Share

UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड छात्र अपने मार्क्स ऑनलाइन कैसे चेक कर सकेंगे

UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर और अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। रिजल्ट चेक करते समय एडमिट कार्ड अपने पास रखना जरूरी है। मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

Share

UP Board 12th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर

UP Board 12th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 12th Toppers List ) 2026

रैंक, विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत विद्यालय का नाम

1-महक जायसवाल 486 /500 97.20 बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा प्रयागराज

2-साक्षी 484 /500 96.80 श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा

2-आदर्श यादव 484 /500 96.80 सरस्वती वी मिक्जक कादीपुर सुल्तानपुर

2-शिवानी सिंह 484 /500 96.80 एसपी इंटर कॉलेजसिकारो कोरांव प्रयागराज

2-अनुष्का सिंह 484 /500 96.80 धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी

3-मोहिनी 482 /500 96.40 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

4-शिप्रा 481 /500 96.20 एसपी इंटर कॉलेज सिकारो कोरांव प्रयागराज

5-प्रगति 480 /500 96.00 एनआरएसडी एसवीएमआईसी गंजडुंडवारा कासगंज

5-तोबा खान 480 /500 96.00 सर्वोदय जनकल्याण प्रथम खेड़ा बरेली

5-अनिष्का तिवारी 480 /500 96.00 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी

Share

UP Board 10th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉपर

UP Board 10th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉपर

रैंक, विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत विद्यालय का नाम

1-यश प्रताप सिंह 587/600 97.83 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

2-अंशी 586/600 97.67 शिवाजी एसएनआईसी कटारा एस खान इटावा

2-अभिषेक कुमार यादव 586/600 97.67 सरस्वती विद्या मंदिर आईसी रामसनेही घाट बाराबंकी

3-रितु गर्ग 585/600 97.50 डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद

3-अर्पित वर्मा 585/600 97.50 बाबूराम सावित्री देवी प्रथम शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर

3-सिमरन गुप्ता 585/600 97.50 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

4-अंचल वर्मा 584/600 97.33 सरदार सिंह कॉन्वेंट आईसी महमूदाबाद सीतापुर

4-आकृति पटेल 584/600 97.33 मल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मल्लावां हरदोई

4-आस्था पटेल 584/600 97.33 पतिराजा महिपाल प्रथम सी घाटमपुर खुर्द,उन्नाव

4-अंशी कश्यप 584/600 97.33 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

4-असना फातिमा 584/600 97.33 श्री साई इंटर कॉलेज लखपेराबाग बाराबंकी

4-श्रेया सिंह 584/600 97.33 एसपीआईएनटी कॉलेज कोरांव प्रयागराज

5-श्रेया राज 583/600 97.17 मल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मल्लावां हरदोई

Share

UP Board 10th Result 2026 Live : छह में से पांच विषय में पास होने पर छात्र होते हैं पास

UP Board 10th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार 10वीं के छह में से पांच विषय में पास होने पर छात्र को पास मान लिया जाता है। ऐसे में एक विषय में फेल छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट सुधारने के लिए अंक सुधार या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

Share

UP Board 10th 12th result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर पाएं यूपी बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

UP Board 10th 12th result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर न सिर्फ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे बल्कि हाईस्कूल व इंटर का पास प्रतिशत, लड़के व लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम व उनका इंटरव्यू, जिलेवार रिजल्ट समेत तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। यहीं नहीं रिजल्ट के बाद इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिलेगी। लेटेस्ट अपडेट व विस्तृत कवरेज के लिए यहीं बने रहें।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपरों को मिलेंगे क्या क्या इनाम

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ढेरों इनाम मिलेंगे। कैश प्राइज के अलावा अन्‍य इनाम भी दिए जाएंगे। रैंक वन लाने वाले को 1 लाख रुपये कैश प्राइज मिल सकता है हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी है। लैपटॉप, फ्री बुक, गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट मिलता है। रैंक 1 से नीचे लेकिन मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को भी बड़े अवॉर्ड मिलते हैं। जिला स्तर पर मेरिट होल्डर्स को भी सम्मानित किया जाता है।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा मौका

UPMSP UP Board Result 2026 Live: एक या दो विषय में फेल छात्रों को यूपी बोर्ड में पास होने का एक और मौका देगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा के एक या दो विषय में उत्तीर्ण नहीं होते हैं वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 नंबर की आवश्यकता होती है। कंपार्टमेंटल परीक्षा कब होगी, रीचेकिंग के लिए कब से एप्लाई कर सकेंगे, इसका शेड्यूल आज परिणाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बता दिया जाएगा।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कब हुई थी

UPMSP UP Board Result 2026 Live: इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अब 25 अप्रैल के आसपास लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभिभावकों को सलाह

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों की साल भर की मेहनत का नतीजा 25 अप्रैल के आसपास आएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स तनाव में रहते हैं। अभिभावकों को सलाह है कि वे बच्चों को न डांटें और न जज करें। सभी उनकी हौसलाफजाई करें। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर कई छात्र मानसिक रूप से दबाव में आ सकते हैं, खासकर अगर परिणाम अपेक्षा के अनुसार न हो। मनोविज्ञानशाला की निदेशक उषा चन्द्रा के अनुसार इस समय उन्हें सही मानसिक और भावनात्मक समर्थन देना बहुत जरूरी है।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: results.digilocker.gov.in पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर भी चेक किया जा सकेगा। इसके लिए आपको इस पोर्टल के होम पेज पर यूपी बोर्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परीक्षा वर्ष एवं 10वीं 12वीं का चयन करना होगा। फिर रोल नंबर, कक्षा और जन्मतिथि की डिटेल्स डालनी होगी। सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर आज जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द ही upmsp.edu.in , upresults.nic.in व upmspresults.nic.in पर जारी होगा। इसके अलावा livehindustan.com पर परिणाम देख सकेंगे। सिर्फ रोल नंबर डालकर नतीजे देख सकेंगे।

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट की लिस्ट। छात्र अपनी मार्कशीट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं-

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

upmspresults.nic.in

results.digilocker.gov.in

Share

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स पॉलिसी

UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर कक्षा में पास होने के लिए हर स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है।

Share

UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा

UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले साल की तरह 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है। UPMSP द्वारा पहले रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा की जाएगी।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट, कैसे मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा।

Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

1- डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद अपने डिजीलॉकर अकाउंट के लिए साइन इन करें।

3- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें। अगर आपके पास खाता नहीं है, तो आधार नंबर के साथ साइन-अप करें।

4- अब आप हाईस्कूल मार्कशीट और इंटरमीडिएट मार्कशीट पर जाएं।

5- इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड चुनें।

6- अब अपना रोल नंबर एंटर करें।

7- यूपी बोर्ड क्लास 10 व 12 के नतीजे (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगे।

8- चेक करके डिजिलॉकर पर सेव कर लें।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: ज्यादा से ज्यादा कॉपियां जांचने पर भी थी रोक

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: परीक्षकों के अधिक पारिश्रमिक के चक्कर में ज्यादा से ज्यादा कॉपियां जांचने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाई गई थी। पूरी मूल्यांकन अवधि में परीक्षकों द्वारा जांची जाने वाली कॉपियों की संख्या हाईस्कूल के लिए 700 और इंटर के लिए 600 तय की गई थी। उप प्रधान परीक्षक एक दिन में 10 से ज्यादा कॉपियां नहीं जांच सकते थे।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: पारिश्रमिक में इस साल बढ़ोतरी

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड कॉपियों की जांच के लिए दिये जाने वाले पारिश्रमिक में इस साल बढ़ोतरी की गई है। अब हाईस्कूल की एक कॉपी की जांच पर परीक्षक को 11 की जगह 14 रुपये और इंटरमीडिएट की एक कॉपी के लिए 13 की जगह 15 रुपये दिए जाएंगे।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: री-चेकिंग करवाना होगा आसान

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड की यह ऑनलाइन मार्किंग प्रणाली, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त कर देगी। बोर्ड के अधिकारी किसी भी समय, किसी भी उत्तर पुस्तिका की जाँच करके यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि अंकों का सही-सही मूल्यांकन किया गया है या नहीं। इस व्यवस्था से उन मेधावी छात्रों को भी बहुत लाभ मिलेगा, जिन्हें अक्सर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की 'री-चेकिंग' करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड अब उत्तर पुस्तिकाओं के "डिजिटल" मूल्यांकन की प्रक्रिया लागू कर रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके एक सर्वर पर अपलोड किया जाएगा, जहाँ शिक्षक लॉग-इन करके उन्हें जांचेंगे। इससे नतीजों में होने वाली गलतियां, जैसे कि अंकों का छूट जाना या किसी प्रश्न का बिना जांच रह जाना, पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। शिक्षकों द्वारा दिए गए अंक सीधे बोर्ड के डेटाबेस में सुरक्षित हो जाएंगे, जिससे यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों की घोषणा में लगने वाला समय आधा रह जाएगा।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाएं

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: अब यूपी बोर्ड चेक करने की प्रक्रिया हाई-टेक हो गई है। अब शिक्षक लाल पेन से पन्ने पलटने के बजाय, कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। इससे अंकों को जोड़ने में होने वाली गलतियां रुकेंगी और नतीजों के लिए इंतजार का समय भी कम हो जाएगा।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 'स्टेप मार्किंग' लागू होने से, छात्रों की मेहनत को ज्यादा सराहा जाएगा। अक्सर ऐसा होता है कि छात्र गणित का कोई सवाल सही ढंग से हल कर लेते हैं, लेकिन आखिरी चरणों में जोड़-घटाव करने में गलती कर बैठते हैं; जिसके कारण शिक्षक उनके पूरे अंक काट लेते हैं। अब यह अन्याय नहीं होगा। नए नियम के तहत, यदि कोई प्रश्न पांच अंकों का है और छात्र उसे तीन चरणों तक सही हल कर लेते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से तीन अंक मिलेंगे। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच में थोड़ी नरमी बरतें और हर सही चरण के लिए अंक दें; जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और गलतियां करने का डर भी कम होगा।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: हिंदी-अंग्रेजी में होगी स्पेलिंग की जांच

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: हिंदी-अंग्रेजी में होगी स्पेलिंग की जांच

यूपी बोर्ड ने हाल ही में कॉपी जांच वाले परीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन की हिदायत भी दी है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंदी-अंग्रेजी या अन्य भाषा विषयों में ही भाषाई अशुद्धता और मात्राओं की जांच की जाएं, अन्य में नहीं। गणित और विज्ञान में स्टेप पर नंबर दिए जाएं। परीक्षार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन हो। परीक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया है।

दो नियम

स्टेप वाइज मार्किंग, उत्तर गलत हो कोई बात नहीं अगर ऊपर के स्टेप सही लिखे हैं तो अंक मिलेंगे।

2. सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी में होगी स्पेलिंग की जांच

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड में भी सीबीएसई जैसे नियम लागू

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: सीबीएसई में भी गणित और विज्ञान विषयों में स्टेप मार्किंग लागू है। यदि छात्र ने सवाल हल करने की सही विधि अपनाई है लेकिन अंतिम उत्तर पूरी तरह सही नहीं है, तो भी परीक्षक सही स्टेप्स के लिए अंक देंगे। ऐसा ही नियम यूपी बोर्ड में अब लागू कर दिया गया है।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं छात्रों को फेल होने से बचाएगा ये नियम

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड की तरह इस वर्ष से यूपी बोर्ड भी स्टेप वाइज मार्किंग शुरू करने जा रहा है। यह नियम यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को फेल होने से बचाएगा। इस रूल से गणित के लंबे सवालों या विज्ञान के मुश्किल फॉर्मूलों व न्यूमेरिकल्स में कमजोर छात्रों को बड़ी राहत मिलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यह साफ किया है कि अगर कोई छात्र पूरा सवाल सही हल नहीं कर पाता, लेकिन उसकी शुरुआत सही करता है, तो उसे निश्चित रूप से अंक मिलेंगे। इसे ही स्टेप-मार्किंग कहा जाता है। छात्र जितने ज्यादा स्टेप्स लिखेंगे, उन्हें उतने ही ज्यादा अंक मिलेंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पुराने तरीके को अब बंद कर दिया गया है।

Share

UP Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

UP Board 12th Result 2026 Live: अगर पिछले साल के यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: upmsp.edu.in पर आएगा यूपी बोर्ड परिणाम 2026

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: 10 अप्रैल तक विवरण में संशोधन का मौका दिया गया था

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जेंडर आदि में संशोधन के लिए दस अप्रैल तक का मौका दिया गया था। पिछले साल परिणाम तैयार होने के पहले तक संशोधन की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस साल बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने साफ कर दिया था कि दस अप्रैल के बाद संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा।

Share

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरUP Board 10th, 12th Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद upresults.nic.in पर जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट