UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड के लाखों छात्र इन दिनों बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर हमारा रिजल्ट कब आएगा? रिजल्ट जारी होने पर यहां देखें - UP Board Result 2026 के नतीजे । बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद से ही बच्चों और उनके घरवालों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। कॉपी चेकिंग का काम सफलता के साथ पूरा हो चुका है और अब बस उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं के नतीजों का आधिकारिक तौर पर ऐलान करेगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में किसी भी वक्त आ सकता है। अगर आपने भी इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है तो अब नतीजों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के पल-पल के लाइव अपडेट के लिए बने रहे हैं लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
कब तक आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिर कब जारी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है। अब बस रिजल्ट की ड्राफ्टिंग और टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम अपने आखिरी दौर में है। बहुत जल्द राज्य के शिक्षा मंत्री या बोर्ड के सचिव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा करेंगे।
किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपने नतीजे?
जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, लाखों बच्चे एक साथ अपना स्कोर देखने के लिए वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में कई बार साइट क्रैश या स्लो हो जाती है। आपको ऐसी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हमने उन सभी आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट तैयार की है जहां आप अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे:
इनके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट पा सकते हैं।
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर इंटरनेट काफी धीमा चल रहा है या फिर मेन वेबसाइट लोड नहीं हो रही है, तो बिल्कुल घबराने की बात नहीं है। यूपी बोर्ड ने छात्रों को ऑफलाइन यानी सिर्फ एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक करने की शानदार सुविधा दी है।
10वीं के छात्रों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा: UP10 (स्पेस) अपना रोल नंबर ।
12वीं के छात्रों को लिखना होगा: UP12 (स्पेस) अपना रोल नंबर ।
इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही सेकेंड्स में आपका पूरा रिजल्ट आपके फोन की स्क्रीन पर मैसेज के रूप में आ जाएगा।
UP Board Result 2026 LIVE: पास होने का नियम क्या है, आसान भाषा में समझें
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है। यानी अगर पेपर 100 नंबर का है, तो छात्र को कम से कम 33 नंबर हासिल करने ही होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें अलग अलग पास होना अनिवार्य है, केवल कुल नंबर से पास नहीं माना जाता। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम रह जाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE : ऑनलाइन मार्कशीट ऐसे करें चेक, जानें पूरा प्रोसेस
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर उनकी मार्कशीट खुल जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
UP Board Result 2026 LIVE : डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी आसानी से देखा जा सकेगा, जिससे वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की परेशानी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही लाइव हिन्दुस्तान भी छात्रों को नतीजे देखने की सुविधा देगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE : ऐसे चेक करें ऑनलाइन मार्कशीट, आसान स्टेप्स जानें
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंट जरूर निकाल लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी।
UP Board Result 2026 LIVE : 1.5 लाख शिक्षकों ने जांचीं 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तैयारी के तहत इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में करीब 1.5 लाख शिक्षकों को लगाया गया, जिन्होंने 250 से अधिक केंद्रों पर लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। यह पूरी प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होकर अप्रैल की शुरुआत तक चली, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंचा।
UP Board Result 2026 LIVE : डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी आसानी से मिलेगा रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देखा जा सकेगा, जिससे छात्रों को भारी ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे उपलब्ध कराएगा, ताकि छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE : पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
UP Board Result 2026 LIVE : पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.11 फीसदी रहा था, जबकि 12वीं में 81.15 फीसदी छात्र सफल हुए थे। खास बात यह रही कि 12वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 86.37 फीसदी छात्राएं पास हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा। हर साल की तरह बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, जिलेवार प्रदर्शन, जेंडर के हिसाब से आंकड़े और कुल पास प्रतिशत भी जारी करता है। परंपरा के मुताबिक, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद आमतौर पर अप्रैल के अंत तक 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक साथ घोषित करता है।
UP Board Result 2026 LIVE : मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
UP Board Result 2026 LIVE : इंटरनेट से अपना रिजल्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे यूं ही न छोड़ दें। अपनी मार्कशीट में कुछ अहम चीजें तुरंत चेक करें। अपना नाम, माता पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का कोड और सभी विषयों के नंबर ध्यान से पढ़ लें। अगर आपको इसमें कोई स्पेलिंग की गलती या नंबरों के जोड़ में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो बिना देर किए तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें ताकि वक्त रहते बोर्ड से इसे सुधारा जा सके।
UP Board Result 2026 LIVE : टॉपर्स को मिलेगा शानदार इनाम
UP Board Result 2026 LIVE : हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ साथ स्टेट और जिला स्तर के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। माना जा रहा है कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले होनहार छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से नकद इनाम और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जा सकता है। अगर हम पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में करीब 90.1% और 12वीं में 81.15% बच्चे पास हुए थे। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस साल लड़कियां बाजी मारती हैं या फिर लड़के आगे निकलते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE : ग्रेडिंग सिस्टम को समझना है जरूरी
UP Board Result 2026 LIVE : बोर्ड ने नंबरों के साथ साथ ग्रेडिंग की व्यवस्था भी कर रखी है। थ्योरी के पेपर में 91 से 100 नंबर लाने वालों को 10 ग्रेड पॉइंट और 'A1' ग्रेड मिलता है। वहीं, प्रैक्टिकल में अगर आप 80 से 100 प्रतिशत स्कोर करते हैं तो आपको 'A' ग्रेड दिया जाता है। अगर आप अपना CGPA खुद निकालना चाहते हैं, तो अपने सभी विषयों के ग्रेड पॉइंट्स को जोड़ लें और उसे कुल विषयों की संख्या से भाग कर दें। इससे आपकी ओवरऑल परफॉर्मेंस का बिल्कुल सही अंदाजा लग जाएगा।
UP Board Result 2026 LIVE : क्या है पास होने का असली फॉर्मूला?
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाना बहुत जरूरी है। आसान शब्दों में कहें तो अगर कोई पेपर 100 नंबर का है, तो आपको कम से कम 33 नंबर तो लाने ही होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, वहां दोनों में अलग अलग पास होना लाजमी है। अगर किसी कारणवश एक या दो विषय में नंबर कम रह जाते हैं, तो हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका भी देता है ताकि उनका साल बर्बाद न हो।
UP Board Result 2026 LIVE : डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप पर भी मिलेगी मार्कशीट
UP Board Result 2026 LIVE : इस बार तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। रिजल्ट का ऐलान होने के साथ ही आपकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर और उमंग (Umang) ऐप पर भी अपलोड कर दी जाएगी। आप results.digilocker.gov.in पर जाकर या अपने फोन में ऐप डाउनलोड करके इसे निकाल सकते हैं। बस आपको अपना आधार नंबर या रोल नंबर डालना होगा। याद रखें कि ये डिजिटल मार्कशीट आगे कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए पूरी तरह से मान्य है।