UPMSP UP Board Exams 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार केंद्रों पर लगाए जाएंगे जैमर, रिजल्ट अप्रैल अंत में
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में से 20 केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय लिया है। इससे प्रश्नपत्र या अन्य परीक्षा सामग्री व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं भेजी जा सकेगी।

18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यूपी बोर्ड पहली बार जैमर का उपयोग करने जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोर्ड ने प्रदेशभर के कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में से 20 केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय लिया है। जैमर लगने से प्रश्नपत्र या अन्य परीक्षा सामग्री व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं भेजी जा सकेगी। प्रयोग सफल होने पर आगामी परीक्षा से जैमर का उपयोग अन्य केंद्रों पर भी किया जाएगा। खासतौर से अति संवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगने से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इन 20 केंद्रों में प्रयागराज के स्कूल भी शामिल है। हालांकि ये 20 जैमर किन केंद्रों पर लगेंगे इस बात को गोपनीय रखा जा रहा है
वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग अपनी सिविल सेवा परीक्षा समेत सभी परीक्षाओं में केंद्रों पर जैमर लगवाता है। कर्मचारी चयन आयोग भी अपनी सभी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जैमर लगवाता है।
सभी विषयों के आरक्षित प्रश्नपत्र की व्यवस्था
यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षा से सभी जिलों एवं परीक्षा केंद्रों पर सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के आरक्षित सेट की व्यवस्था करने जा रहा है। पिछले साल से सभी जिलों एवं परीक्षा केंद्रों पर मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के आरक्षित सेट की व्यवस्था शुरू की गई थी। जिसे इस साल विस्तार देते हुए सभी विषयों के आरक्षित सेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा परिणाम
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में कराई जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15-15 कार्यदिवसों में होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संभावित है।
आंकड़ों पर एक नजर
- 2761696 परीक्षार्थी हाईस्कूल में पंजीकृत
- 2576082 छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा देंगे
- 8033 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा
नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रयास
- 2025 से प्रश्नपत्रों में केंद्रवार कोडिंग की व्यवस्था। 2023 से प्रश्नपत्रों की चार लेयर में पैकेजिंग।
- 2024 से प्रश्नपत्रों की 24 घंटे सातों दिन निगरानी के मुख्यालय सहित पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर।
- 2023 से सभी जिलों में सिली हुई उत्तरपुस्तिकाओं से परीक्षा। 2020 से क्रमांकित एवं चार रंग की उतरपुस्तिकाएं।
एसआईआर ड्यूटी से मुक्त रखे जाएंगे कार्मिक
यूपी बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को यथासंभव एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) ड्यूटी से मुक्त रखे जाने का अनुरोध शासन से किया गया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


