Hindi Newsकरियर न्यूज़UPMSP UP Board Exam: UP Board Class 10 exams will have 7 subjects from 2028 year check Class 12 exam changes
UPMSP UP Board : यूपी बोर्ड 10वीं में 2028 से 7 विषयों की होगी परीक्षा, 12वीं में भी होंगे बड़े बदलाव

UPMSP UP Board : यूपी बोर्ड 10वीं में 2028 से 7 विषयों की होगी परीक्षा, 12वीं में भी होंगे बड़े बदलाव

संक्षेप:

UPMSP UP Board 10th 12th Exam: वर्ष 2028 में यूपी बोर्ड 10वीं के छह की बजाय सात विषयों की बोर्ड परीक्षा होगी। उसी प्रकार 2030 में यूपी बोर्ड 12वीं में पांच की बजाय छह विषयों की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।

Jan 01, 2026 08:09 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

UPMSP UP Board 10th 12th Exam: एक अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहे 2026-27 शैक्षणिक सत्र से यूपी बोर्ड अपने पाठ्यक्रम में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस सत्र से कक्षा नौ से व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है। मतलब नए सत्र में जो भी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के स्कूल में कक्षा नौ में प्रवेश लेगा उसे व्यावसायिक शिक्षा के तहत एक विषय अनिवार्य रूप से लेना होगा। इस प्रकार 2028 में हाईस्कूल (10वीं) के छह की बजाय सात विषयों की बोर्ड परीक्षा होगी। उसी प्रकार 2030 में इंटरमीडिएट (12वीं) में पांच की बजाय छह विषयों की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कक्षा नौ में एक विषय हिंदी अथवा प्रारंभिक हिंदी, दूसरे विषय के रूप में एक आधुनिक भारतीय भाषा या अंग्रेजी या शास्त्रीय भाषा संस्कृत, पाली, अरबी या फारसी और तीसरे विषय के रूप में गणित या गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए), चौथे विषय के रूप में विज्ञान, पांचवें विषय के रूप में सामाजिक विज्ञान लेना होगा। छठवें विषय के रूप में एक भाषा जो पहले न ली हो या संगीत गायन/वादन, वाणिज्य, चित्रकला, कृषि, सिलाई, रंजन कला, कंप्यूटर, मानव विज्ञान, हेल्थ केयर, रिटेल ट्रेडिंग, ऑटोमोबाइल, आईटी/आईटीईएस, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, सोलर सिस्टम रिपेयर या मोबाइल रिपेयर आदि पहले से संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में से कोई एक लेना होगा।

सातवें विषय के रूप में जीवन कौशल (नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, समाजोपयोगी, उत्पादक एवं समाज सेवा कार्य) या व्यावसायिक कौशल विकास के लिए व्यावसायिक शिक्षा के 16 में से किसी एक सेक्टर से एक जॉब रोल में प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। सातवां विषय वह नहीं ले सकते जो छठवें विषय के रूप में लिया है। उदाहरण के तौर पर यदि छठवां विषय प्लम्बर लिया है तो सातवें में प्लम्बर छोड़कर कोई दूसरा विषय लेना होगा।

ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट upmsp.edu.in पर जारी, डाउनलोड

2030 से इंटर में छह विषयों की बोर्ड परीक्षा

कक्षा 11 में व्यावसायिक शिक्षा 2029 से लागू होगी और 2030 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी पांच की बजाय छह और कृषि वर्ग के परीक्षार्थी छह की बजाय सात विषय की परीक्षा देंगे।

व्यावसायिक विषय में 50 प्रतिशत अंक प्रयोगात्मक

कक्षा नौ में विद्याथिर्यों का 50 प्रतिशत सैद्धान्तिक एवं 50 प्रतिशत प्रयोगात्मक आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय कराएगा जबकि कक्षा-10 स्तर पर 50 प्रतिशत सैद्धान्तिक की सार्वजनिक परीक्षा यूपी बोर्ड कराएगा एवं 50 प्रतिशत प्रयोगात्मक का विद्यालय आन्तरिक मूल्यांकन कराकर बोर्ड को भेजेगा। स्कूल को आसपास के औद्योगिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ सहयोग एवं समन्वय स्थापित करके परीक्षार्थी ने जिस जॉब रोल में प्रशिक्षण लिया है उसको उसमें न्यूनतम 10 दिनों का अनिवार्य इंटर्नशिप कराना होगा। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, समाजोपयोगी उत्पादक एवं समाज सेवा कार्य तथा पूर्व व्यावसायिक शिक्षा में बोर्ड की ओर से ग्रेड प्रदान किया जाएगा, जिसका उल्लेख अंक-पत्र/सह प्रमाण-पत्र में होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।