यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरा टाइमटेबल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। टाइम-टेबल upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

up board datesheet 2027
यूपी बोर्ड डेटशीट 2027

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी नए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार पूरी डेट शीट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।

UP Board Exam 2027 date sheet Direct Link

दो शिफ्टों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रतिदिन दो शिफ्ट तय की हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से हाईस्कूल के अधिकांश विषयों और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक व मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पाली में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट (12वीं) के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 हाईस्कूल की पहली परीक्षा हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी है वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा हिन्दी और समान्य हिन्दी की है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 हाई स्कूल डेट शीट-

हाई स्कूल की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 को शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी।

पहला पेपर: 5 फरवरी 2027 को हिंदी (सुबह की पाली)

सामाजिक विज्ञान: 8 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

एनसीसी: 9 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

अंग्रेजी: 10 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

होम साइंस: 12 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

गणित: 13 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

संस्कृत: 15 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली: 16 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

विज्ञान : 17 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

कम्प्यूटर : 18 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

उर्दू: 20 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

अंतिम पेपर: 24 फरवरी 2027 को कृषि (सुबह की पाली)।

इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पूरी सुरक्षा, पारदर्शिता और त्रुटिरहित तरीके से जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी अप्रैल माह में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2027 जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए केंद्रों पर पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर जोर दिया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम