UPMSP UP Board Exam : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर और कॉपी नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब यूपी बोर्ड परीक्षा में हर पन्ने पर रोल नंबर और कॉपी नंबर लिखना होगा। नकल माफिया छात्रों की कॉपियों के पन्ने नहीं बदल सकेंगे।

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस बार से उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी का नंबर लिखना होगा। परीक्षा के दौरान कॉपी के पन्नों की हेराफेरी से बचने के लिए अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर उनका अनुक्रमांक और उत्तरपुस्तिका क्रमांक लिखवाना कक्ष निरीक्षकों का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।
पिछले साल तक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका के केवल अंतिम पृष्ठ पर उनके अनुक्रमांक लिखवाए जाते थे। कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष का भलीभांति निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्ष में परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली कोई पाठ्यसामग्री पोस्टर, चार्ट, ब्लैक बोर्ड पर लिखित निर्देश न हो।
नकल का दबाव बनाया तो छात्रों पर कार्रवाई
बोर्ड ने साफ किया है कि यदि कोई परीक्षार्थी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नकल करने के लिए या अंक प्राप्त करने के लिए कक्ष निरीक्षक/परीक्षक के ऊपर किसी प्रकार का कोई भी दबाव डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध भी विनियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा बोर्ड के निर्णयानुसार उसको दंड दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह अपनी उत्तरपुस्तिका में प्रश्नों के हल के अतिरिक्त अन्य कुछ भी न लिखे, अन्यथा अनुशासनहीनता मानते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना नहीं फाड़ें परीक्षार्थी
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को भी उत्तरपुस्तिका के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्हें उत्तरपुस्तिका से कोई भी पन्ना नहीं फाड़ना चाहिए। उत्तरपुस्तिका के अंदर किसी स्थान पर परीक्षार्थी को अपना नाम या पहचान संकेत किसी भी अवस्था में नहीं लिखना है। आवरण पृष्ठ की प्रविष्टियां भरने के अतिरिक्त परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में प्रश्नपत्र वितरण के पहले कुछ भी नहीं लिखना चाहिए। परीक्षार्थियों को अनावश्यक कागज नष्ट करने से बचते हुए उत्तरपुस्तिका के पन्नों के दोनों ओर और प्रत्येक पंक्ति पर लिखना चाहिए। पहली उत्तरपुस्तिका भर जाने के बाद ही दूसरी उत्तरपुस्तिका मांगी जानी चाहिए। रफ कार्य, आवश्यक प्रलेख अथवा गुणन क्रियाएं कवर पृष्ठ के पीछे अथवा किसी अन्य बाएं पृष्ठ पर की जा सकती है, जिस पर रफ कार्य लिखकर काट दिया जाए।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती के दिए आदेश
प्रयागराज। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्रों व उनके स्ट्रांग रूम एवं संकलन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसटीएफ/एलआईयू के माध्यम से संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेनशर्मा ने दिए हैं। क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को लगातार पेट्रोलिंग करने, अनुचित मुद्रण/ प्रकाशन एवं सोशल मीडिया पर विगत वर्षों की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र अपलोड कर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


