UPMSP UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने दी इस परीक्षा नियम में छूट, 53 लाख में एक भी बच्चा नहीं रोका गया
यूपी बोर्ड के विनियम में भले ही 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल नहीं करने का नियम है लेकिन 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को कम उपस्थिति के आधार पर परीक्षा देने से नहीं रोका गया है।

यूपी बोर्ड के विनियम में भले ही 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल नहीं करने का नियम है लेकिन 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को कम उपस्थिति के आधार पर परीक्षा देने से नहीं रोका गया है। स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल सुधारने के लिए बोर्ड ने पिछले साल से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू की थी। ऑनलाइन हाजिरी के लिए बकायदा लाखों रुपये खर्च करके पोर्टल तैयार कराया गया था।
एक जुलाई 2025 से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की गई थी लेकिन आधे से अधिक स्कूलों ने संसाधनों का अभाव और दूसरी अड़चन का हवाला देते हुए हाईटेक हाजिरी व्यवस्था लागू करने से इनकार कर दिया था। शिक्षक संगठनों ने भी बोर्ड के निर्देश का विरोध करना शुरू कर दिया था।
चारों तरफ से बढ़ते दबाव में बोर्ड के अधिकारियों को अपने कदम पीछे खींचने पड़ गए थे। पहले तो कुछ दिनों तक ऑनलाइन हाजिरी की रिपोर्ट मांगी गई लेकिन बाद में यह व्यवस्था ठप पड़ गई।
नतीजा यह हुआ कि हाईस्कूल के 2761696 और इंटरमीडिएट के 2576082 कुल 5337778 छात्र-छात्राओं में से एक भी परीक्षार्थी को कम उपस्थिति के कारण बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जा सका।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंची कॉपियां, आज मिलेंगे प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रयागराज जिले के सभी 333 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। शुक्रवार को सभी केंद्रों को प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखने के साथ ही सभी सीसीटीवी को सक्रिय कर दिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह के अनुसार केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों की भी तैनाती कर दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी केंद्रों को जोड़कर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन सत्र कल
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व अकादमिक मार्गदर्शन, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन तथा परीक्षा से संबंधित तनाव प्रबंधन के लिए शनिवार को 10:30 बजे से ऑनलाइन राज्य स्तरीय यूट्यूब सत्र आयोजित किया जाएगा। शासन के अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेनशर्मा अध्यक्षता में परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित महात्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ भी ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस दौरान डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका पहुंचने, पुलिस व्यवस्था, परीक्षा में लगे अधिकारियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण आदि के संबंध में रिपोर्ट लेंगे।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




