यूपी में टीजीटी के 17740 और पीजीटी के 2615 पदों की भर्ती में क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान नहीं, UPESSC को भेजे गए पद

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संजोग मिश्र
Follow us on Google News
share

यूपी की टीजीटी और पीजीटी की नई भर्ती में अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से UPESSC को भेजे गए टीजीटी के 17740 और पीजीटी के 2615 पदों पर क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है।

UPESSC exam
भर्ती परीक्षा

संजोग मिश्र। प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) की नई भर्ती में अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे गए टीजीटी के 17740 और पीजीटी के 2615 पदों पर क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है। यह पहला मौका है जब शिक्षा निदेशालय की तरफ से टीजीटी-पीजीटी भर्ती का अधियाचन भर्ती संस्था को भेजा गया है। इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक सीधे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजते थे।

चयन बोर्ड 2022 तक की भर्ती में अपने स्तर से क्षैतिज आरक्षण देता रहा जिसे चयन आयोग ने देने से इनकार कर दिया है। नए अधियाचन को लेकर शिक्षा निदेशालय के अफसरों का तर्क है कि क्षैतिज आरक्षण तभी दिया जाता है जब रिक्त पदों की संख्या 25 से अधिक हो। टीजीटी-पीजीटी में भर्ती की इकाई एडेड कॉलेज होती है और किसी कॉलेज से 25 पदों का अधियाचन नहीं मिला है। ऐसे में पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, महिला या अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक के दौरान भी क्षैतिज आरक्षण का मुद्दा उठा था।

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में मिलेगा लाभ

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भले ही क्षैतिज आरक्षण न मिल रहा हो लेकिन एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों की भर्ती में यह लागू रहेगा। दरअसल प्रदेशभर के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में से कई कॉलेज ऐसे हैं जहां शिक्षकों की संख्या 150 से अधिक हैं। वहां से अधियाचन भी 25 से अधिक पदों का मिला है। ऐसे में चयन की इकाई महाविद्यालय होने के बावजूद पदों की संख्या 25 से अधिक होने के कारण क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

पास शिक्षक भी भर रहे विशेष टीईटी के फॉर्म

लखनऊ । यूपी में परिषदीय स्कूलों के टीईटी पास शिक्षक भी रिजल्ट में बदलाव की आशंका को देखते हुए विशेष टीईटी के फॉर्म भर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2028 तक शिक्षकों को टीईटी पास करने की मोहलत दी थी। दो साल ही बचे हैं और शिक्षक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़टीजीटी पीजीटी की नई भर्ती में क्षैतिज आरक्षण नहीं, UPESSC को भेजे गए पद