UPESSC : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पहला रिजल्ट जारी, UPSESSB व UPHESC को विलय कर हुआ है गठन

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

  • UPESSC ने रसायन विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों का रिजल्ट घोषित किया। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का विलय कर उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का गठन किया गया है।

assistant professor exam result

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को अपना पहला रिजल्ट घोषित कर दिया है। पिछले दिनों प्रो. कीर्ति पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही लंबित भर्तियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए और आयोग ने गुरुवार को रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों का लंबित रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती से संबंधित मामला कोर्ट में जाने के कारण 13 पदों (अनारक्षित सात, ईडब्ल्यूएस दो, ओबीसी चार) के चयन परिणाम को छोड़कर बाकी पदों का परिणाम 13 मई 2022 को घोषित कर दिया गया था। अब उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का विलय कर उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन कर दिया गया है।

आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक है। ऐसे अभ्यर्थियों को 14 नंवबर में एलनगंज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने हैं, वरना उनका परिणाम स्वत निरस्त मान लिया जाएगा।

विज्ञापन 50 के तहत हुई थी भर्ती शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 159 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च 2022 से छह अप्रैल 2022 तक इंटरव्यू कराए थे, जिनमें 63 पद अनारक्षित, 14 पद ईडब्ल्यूएस, 43 पद ओबीसी, 38 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित था। साक्षात्कार में 501 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।

सीधी भर्ती के इंटरव्यू का कटऑफ जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी पद के लिए हुई सीधी भर्ती के इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के कटऑफ और प्राप्तांक गुरुवार को जारी कर दिए, जो 30 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आयोग के उप सचिव डीपी पाल के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पहला रिजल्ट जारी