UPESSC UP TGT, PGT Exam dates: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर और टीजीटी पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ( UPESSC ) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और टीजीटी पीजीटी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ( uphesc ) और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ( UPSESSB ) को भंग करके शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया।

UPSESSB

UP TGT PGT , Assistant Professor Exam dates : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ( UPESSC ) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। महाकुंभ 2025 और उम्मीदवारों के अनुरोधों पर विचार करने के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा अब 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए 1.14 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। पहले यह भर्ती परीक्षा 16 और 17 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया था। तीसरी बार यह परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई गई है। आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और आगरा के मंडल मुख्यालयों में कराई जाएगी।

वहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मई जबकि पीजीटी (प्रवक्ता) के 624 पदों की परीक्षा 20 व 21 जून को प्रस्तावित की गई है। इससे पहले यह भर्ती परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को होनी थी। टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए 13,33,136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इन पदों के लिए आवेदन लिए जाने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ( uphesc ) और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ( UPSESSB ) को भंग करके शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।