UP TGT : यूपी टीजीटी विज्ञान की भर्ती से जीव विज्ञान में स्नातक अभ्यर्थी बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी में विज्ञान विषय के टीजीटी शिक्षकों की भर्ती से जीव विज्ञान में स्नातक डिग्रीधारियों को बाहर कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने एडेड कॉलेजों की भर्ती में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की संशोधित नियमावली मान्य कर ली है।

UP TGT Exam

उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती से जीव विज्ञान में स्नातक डिग्रीधारियों को बाहर कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने एडेड कॉलेजों की भर्ती में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की संशोधित नियमावली मान्य कर ली है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तो एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) जीव विज्ञान की भर्ती का प्रावधान है जिसमें जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान से स्नातक और बीएड को मान्य किया गया है।

वहीं एडेड कॉलेजों में टीजीटी जीव विज्ञान के पद को समाप्त कर दिया है और टीजीटी विज्ञान में केवल भौतिक तथा रसायन विज्ञान के साथ स्नातक अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईस्कूल विज्ञान विषय में एक तिहाई भाग जीव विज्ञान का है। भौतिक तथा रसायन विज्ञान के साथ स्नातक अभ्यर्थी केवल हाईस्कूल स्तर तक ही जीव विज्ञान का अध्ययन करता है।

किसी विषय को केवल हाईस्कूल तक पढ़कर हाईस्कूल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे सकता। जबकि जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व रसायन विज्ञान से स्नातक अभ्यर्थी इंटर कक्षाओं तक भौतिक विज्ञान भी पढ़ता है। पूर्व में टीजीटी विज्ञान और जीव विज्ञान दोनों विषय के लिए अध्यापकों का चयन होता था। नई व्यवस्था से जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा रसायन विज्ञान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक (टीजीटी) बनने के अवसर से हमेशा के लिए वंचित कर दिया गया है।

वित्तविहीन स्कूलों के लिए अर्हता स्पष्ट नहीं

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि पूर्व में शैक्षिक अर्हताएं मान्यता प्राप्त संस्थाओं तथा सहायता प्राप्त संस्थाओं दोनों के संबंध में समान रूप से लागू थी। अब केवल सहायता प्राप्त संस्थाओं के लिए अर्हता निर्धारित की गई है। ऐसे में वित्तविहीन स्कूलों के लिए हाईस्कूल तथा इंटर के शिक्षकों की अर्हता क्या होगी, यह स्पष्ट नहीं है। नई व्यवस्था में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के लिए अर्हता में नागरिक शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर उपाधि का उल्लेख है। इसे राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि होना चाहिए।

प्रवक्ता पद के लिए निर्धारित शैक्षिक अर्हताओं में संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ केवल बीएड की उपाधि को अनिवार्य माना गया है। यह सीधी भर्ती से नियुक्ति के लिए तो उचित हो सकता है, किंतु पदोन्नति से नियुक्ति के लिए न्यायसंगत नहीं है। हजारों एलटी प्रशिक्षण प्राप्त सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक वेतन क्रम में) नियुक्त हैं। ऐसे शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति बीएड उपाधि के अभाव में बाधित की जा रही है। इन्हें भी शामिल करना चाहिए। -लालमणि द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री ठकुराई गुट

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी टीजीटी विज्ञान की भर्ती से जीव विज्ञान में स्नातक अभ्यर्थी बाहर