UPESSC UP TGT Exam : पीजीटी के बाद यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा को भी टालने की मांग

लाइव हिन्दुस्तान
share

UPESSC UP TGT Exam: कुछ अभ्यर्थियों ने 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थगित करने का भी अनुरोध किया।

Exam

UPESSC UP TGT Exam : उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा स्थगित होने के दूसरे दिन अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय से मुलाकात कर परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग की। कुछ अभ्यर्थियों ने 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थगित करने का भी अनुरोध किया। युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, अमित पांडेय, विनय मौर्य, शीतला प्रसाद ओझा, प्रभाकर सिंह, बीएम भरद्वाज आदि शामिल रहे।

परीक्षा तिथि और नई भर्ती को आंदोलन 17 को

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पीजीटी परीक्षा स्थगित करने और प्रतियोगियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा की बैठक बुधवार को हुई। निर्णय लिया गया कि मोर्चा की ओर से 17 जून को 11 बजे आयोग पर टीजीटी-पीजीटी की स्पष्ट तिथि घोषित करने एवं नए विज्ञापन को लेकर महा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विक्की खान, कृपाशंकर निरंका आदि मौजूद थे।

पीजीटी के 624 पदों पर 2022 में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। उस समय 4,64,605 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। वहीं टीजीटी के 3,539 पदों पर भर्ती होनी है।

विषय और वैकेंसी

टीजीटी विज्ञान 540

टीजीटी संस्कृत 557

टीजीटी गृह विज्ञान 291

टीजीटी सामाजिक विज्ञान 179

टीजीटी गणित 533

टीजीटी कला 148

टीजीटी अंग्रेजी 557

टीजीटी कृषि 47

टीजीटी शारीरिक शिक्षा 170

टीजीटी वाणिज्य 38

टीजीटी उर्दू 13

टीजीटी संगीत वाद्ययंत्र 10

टीजीटी संगीत गायन 23

टीजीटी जीवविज्ञान 50

कुल- 3539

टीजीटी परीक्षा

कुल सवाल 125 प्रश्न

कुल मार्क 500 अंक

परीक्षा अवधि 2 घंटे

वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पीजीटी के बाद यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा को भी टालने की मांग