UPESSC : सहायक शिक्षकों TGT को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका, प्राइवेट स्कूल टीचरों के लिए भी खुशखबरी

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार सहायक अध्यापकों को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका मिलेगा। यही नहीं पहली बार प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में अवसर देने की तैयारी है।

jssc secondary teacher recruitment 2025 on 1374 post check notification direct link on jssc jharkhand gov in
jssc secondary teacher recruitment 2025 on 1374 post check notification direct link on jssc jharkhand gov in

उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार सहायक अध्यापकों (प्रशिक्षित स्नातक या टीजीटी) को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका मिलेगा। यही नहीं पहली बार प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में अवसर देने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने नियमावली संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संशोधन के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती विज्ञापन जारी करेगा।

कितने पदों पर भर्ती संभव

शिक्षा निदेशालय ने इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के 1475 और हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को भेजी है। भर्ती शुरू करने से पहले चयन आयोग ने शासन को नियमावली में आवश्यक संशोधन का अनुरोध किया। सूत्रों के अनुसार अब इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक हाईस्कूल के साथ ही प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) को भी अवसर मिलेगा। पहले 1998 तक टीजीटी भी प्रधानाचार्य भर्ती के लिए अर्ह थे लेकिन 1998 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नियमावली में एक संशोधन के जरिए उन्हें बाहर कर दिया गया था।

इसके अलावा प्रधानाध्यापक हाईस्कूल की भर्ती में भी टीजीटी और प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल के अलावा प्रवक्ता को भी मान्य करने का प्रस्ताव भेजा गया है। पहले केंद्र और राज्य सरकार के केवल एडेड और राजकीय स्कूल के शिक्षक ही प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में मान्य थे। एडेड कॉलेजों में 2013 के बाद से प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य की भर्ती नहीं हुई है। अब जो भर्ती आने वाली है उसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।

प्रवक्ता भर्ती : मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 30 अगस्त को लखनऊ और प्रयागराज में होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रयागराज में परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहली पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत समेत कुल 15 विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में 13 विषयों के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 31 अगस्त को जनपद लखनऊ स्थित लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय, सेक्टर-डी, अलीगंज के परीक्षा हाल के भूतल में मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान एवं दंड शास्त्र विषयों की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र और परीक्षा संबंधी निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सहायक शिक्षकों TGT को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका