UPESSC TGT : यूपी टीजीटी परीक्षा के 14000 OMR शीट रद्द, 4 साल से कर रहे थे भर्ती का इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान, संजोग मिश्र, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के टीजीटी 2022 के 3539 पदों पर भर्ती के लिए तीन और चार जून को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित उत्तर पत्रक रद्द कर दी गई है।

टीजीटी भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 के 3539 पदों पर भर्ती के लिए तीन और चार जून को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित उत्तर पत्रक निरस्त कर दी गई है। इनमें से अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमआर पर अपना रोल नंबर, विषय या दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित गोला सही से नहीं भरा था। 30 जून को चयन आयोग ने जब लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया तो इन अभ्यर्थियों के होश उड़ गए क्योंकि चार साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे ये अभ्यर्थी बिना मूल्यांकन के ही भर्ती की रेस से बाहर हो गए थे। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने चयन आयोग में प्रत्यावेदन देकर दोबारा मूल्यांकन कराने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने त्रुटिपूर्ण ओएमआर के मूल्यांकन के लिए हाईकोर्ट में याचिकाएं भी की हैं।

उधर, चयन आयोग के पीआरओ एवं उपसचिव डॉ. संजय सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया था कि ओएमआर (उत्तर पत्रक) में भरी गई सूचनाओं को व्हाइटनर, ब्लेड या रबर आदि से मिटाना प्रतिबंधित है। यदि उत्तर पत्रक में गोलों को सही से काला नहीं किया जाता है या कोई भी सूचना त्रुटिपूर्ण भरी जाती है, तो उत्तर-पत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा। अब किसी प्रकार के प्रत्यावेदन पर विचार करना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों में से 4,34,464 (50.02 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 14 हजार से अधिक (तीन प्रतिशत से अधिक) अभ्यर्थी बिना मूल्यांकन के बाहर हो गए हैं।

यूपी में 80 हजार शिक्षक भर्ती अगस्त में संभव

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में करीब 80 हजार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने मेरठ का दौरा किया। बताया कि अगस्त में विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोग को संबंधित विभागों से अधियाचन प्राप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रस्तावित भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए करीब 18 हजार टीजीटी, 3 हजार पीजीटी और लगभग 2,500 प्रधानाचार्य पद शामिल हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 55 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। इसके अलावा सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में लगभग 1,700 सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।