JOBS: यूपी पीजीटी के 2607 पदों के लिए फौरन करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक, 17 अक्टूबर तक मौका
यूपी में पीजीटी प्रवक्ता के 2607 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 बेहद करीब है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी जल्द अप्लाई करें।

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT / प्रवक्ता) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी अलर्ट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज कुल 2,607 पदों पर बंपर शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। अगर आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो बिना देर किए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म तुरंत भर लें, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 बहुत करीब आ चुकी है।
कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी (PGT - बालक/बालिका वर्ग): पीजीटी शिक्षक (कक्षा 11वीं और 12वीं) के लिए संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन (M.A. / M.Sc. / M.Com) की डिग्री के साथ बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री अनिवार्य है।
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तक तय की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन एवं फीस पेमेंट की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026
फॉर्म में करेक्शन/संशोधन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 15 और 16 दिसंबर 202
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पीजीटी परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
PGT परीक्षा पैटर्न: पीजीटी में 425 अंकों की लिखित परीक्षा (125 प्रश्न), 50 अंकों का इंटरव्यू और 25 अंक विशेष योग्यताओं जैसे डॉक्टरेट डिग्री, एम.एड, बी.एड या खेलकूद आदि के लिए दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 500 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनती है।
सैलरी और भत्ते
पीजीटी शिक्षकों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600 रुपये - 1,51,100 रुपये) के तहत आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं।
आवेदन कैसे और कहां करें?
इच्छुक अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।


