UP PGT Result, Direct Link: यूपी पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; 2,253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

UP PGT Result: यूपीईएसएससी की ओर से आज 2 जून 2026 को यूपी पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

UP PGT Result, Direct Link: यूपी पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; 2,253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल

UPESSC PGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रवक्ता संवर्ग (PGT) भर्ती परीक्षा 2022 का लिखित परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर सफल उम्मीदवारों की लिस्ट और परिणाम का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1.92 लाख से अधिक अभ्यर्थियों में से 2253 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 18 अलग-अलग विषयों में कुल 624 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन इसी साल 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए प्रतियोगिता का स्तर कितना कड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें रिकॉर्ड 1,92,934 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। यानी अब अंतिम चयन के लिए एक पद के मुकाबले लगभग 3.6 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

UPESSC PGT Result 2026 Direct Link

इन 18 विषयों के लिए जारी हुआ परिणाम

आयोग ने कुल 18 विषयों की सूची के लिए संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया है। इनमें कला, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान और भूगोल शामिल हैं। इन सभी विषयों के सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

3 जून को आएगा इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला पड़ाव इंटरव्यू राउंड का होगा। यूपीईएसएससी ने बताया है कि विषय-वार और श्रेणी-वार (Category-wise) इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम और जरूरी गाइडलाइंस 3 जून 2026 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। इसके साथ ही, डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) और ई-मेल (Email) के जरिए भी इंटरव्यू की व्यक्तिगत सूचना भेजी जाएगी। सफल उम्मीदवार अपनी निर्धारित इंटरव्यू तिथि से ठीक 10 दिन पहले अपना 'इंटरव्यू लेटर' वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।