यूपी में 13 साल से नहीं आई प्रधानाचार्य भर्ती, आधे से अधिक पद खाली, अधियाचन पर आया अपडेट
यूपी के माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्यों की भर्ती 13 साल से नहीं आने के कारण आधे से अधिक स्कूलों में नियमित प्रधानाचार्य नहीं बचे हैं। अब शिक्षा निदेशालय को अधियाचन मिला है। चयन आयोग को ऑनलाइन दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की भर्ती 13 साल से नहीं आने के कारण आधे से अधिक स्कूलों में नियमित प्रधानाचार्य नहीं बचे हैं। शिक्षा निदेशालय को सभी 75 जिलों से मिले रिक्त पदों के अनुसार वर्तमान में इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1502, जबकि हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1003 कुल 2505 (55.51 प्रतिशत) पद रिक्त हैं। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को इन रिक्त पदों पर चयन करना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों की सूचना जल्द भेजी जाएगी।
लंबे समय से प्रधानाचार्यों की भर्ती न होने से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन तो प्रभावित हो ही रहा है, अधिकारियों को स्कूलों में अनुशासन और नियम-कानून का अनुपालन कराने में भी कठिनाई हो रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के 632 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2013 में विज्ञापन जारी किया था और फरवरी 2014 तक आवेदन लिए गए थे। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद चयन बोर्ड ने 11 से 13 नवंबर 2022 के बीच 632 में से 581 पदों का परिणाम घोषित किया था। चयनित प्रधानाचार्यों के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान ही हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने फरवरी 2023 में चयन प्रक्रिया में नौ साल का समय लगने पर भर्ती निरस्त कर दी थी। हाईकोर्ट का आदेश से पहले कार्यभार ग्रहण कर चुके 150 से अधिक प्रधानाचार्य तो बच गए लेकिन 400 से अधिक पद खाली रह गए।
संबद्ध प्राइमरी में 39 प्रतिशत पद रिक्त
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्रदेशभर के 553 प्राइमरी स्कूलों में भी शिक्षकों के 39 प्रतिशत पद खाली है। इन स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 4838 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1889 पद खाली हैं। इन विद्यालयों में लंबे समय से नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 16114 और प्रवक्ता के 2705 पद खाली हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


