UPESSC : पहले घोषित की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू की तिथि, अब मांगी रिजल्ट पर आपत्ति

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार टाल दिया है। रिजल्ट पर पहले अभ्यर्थियों से आपत्ति लेकर उसका निपटारा करने और उसके बाद साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया गया।

Exam

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार टाल दिया है। आयोग ने चार सितंबर को परिणाम घोषित करने के साथ ही दो चरणों में 25 सितंबर से आठ अक्तूबर तक और 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित करने का तिथि जारी की थी। अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में पहले अभ्यर्थियों से आपत्ति लेकर उसका निस्तारण करने और उसके बाद साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया गया।

उपसचिव विकास सिंह के अनुसार चार सितंबर को घोषित लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रत्यावेदन दे रहे हैं। इस क्रम में आयोग ने निर्णय लिया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा परिणाम पर आपत्ति है तो वह तीन अक्टूबर की शाम पांच बजे तक ईमेल-upmsscball@gmail.com अथवा आयोग में लिखित प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।

अब एक महीने बाद ही शुरू हो पाएगा साक्षात्कार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम पर आयोग के आपत्ति लेने के फैसले के बाद एक महीने बाद ही साक्षात्कार शुरू हो सकेगा। तीन अक्टूबर तक आपत्ति लेने के बाद उसका निस्तारण करने में कम से कम दस दिन का समय लगेगा। उसके बाद प्रवेश पत्र जारी करने के दस दिन बाद ही साक्षात्कार शुरू हो पाएगा। ऐसी स्थिति में दीपावली के बाद ही साक्षात्कार शुरू होने के आसार हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।