एक विषय से की पढ़ाई, 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मे कई विषयों में करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के 330 सहायता प्राप्त कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए इस बार कई संबद्ध विषयों को मौका मिला है। विशेषज्ञों ने समीक्षा के बाद पहली बार इन विषयों को संबद्ध विषय मानते हुए मुख्य विषय में आवेदन की सहमति दी है।

lecturer assistant professor
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

उत्तर प्रदेश के 330 सहायता प्राप्त कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए इस बार कई संबद्ध विषयों को मौका मिला है। विशेषज्ञों ने समीक्षा के बाद पहली बार इन विषयों को संबद्ध विषय मानते हुए मुख्य विषय में आवेदन की सहमति दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में इन्हें शामिल कर लिया गया है। संस्कृत विषय में संस्कृत में निष्णात उपाधि/संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत में आचार्य की उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इतिहास में मध्यकालीन, आधुनिक, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व को भी मान्य किया गया है। पुरातत्व एवं विरासत प्रबंधन से पढ़ाई करने वाले प्राचीन इतिहास की भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

एशियन कल्चर में पूर्व के संबद्ध विषयों के साथ मानव शास्त्र को भी शामिल किया गया है। समाजशास्त्र में सोशल वर्क, अर्थशास्त्र में व्यवहारिक अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा में एमपीएड/एमपीई, वाणिज्य में लेखाशास्त्र एवं व्यावसायिक सांख्यिकी व आर्थिक प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंध की पढ़ाई करने वालों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है।

रसायन विज्ञान में व्यवहारिक रसायनशास्त्र कार्बनिक/अकार्बनिक रसायन और फार्मास्युटिकल भी पहली बार मान्य हुए हैं। प्राणि विज्ञान में अन्य विषयों के साथ फिशरीज एंड लाइफ साइंस भी मान्य किए गए है।

एक विषय से की पढ़ाई, कई में करेंगे आवेदन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में संबद्धता ऐसी है कि कुछ अभ्यर्थी एक से अधिक विषयों में आवेदन कर सकते हैं। माइक्रोबायोलॉजी, मॉलीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान एवं लाइफ साइंस से पढ़ाई करने वाले वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान दोनों में आवेदन कर सकते हैं। प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास और पुरातत्व के अभ्यर्थी इतिहास और एशियन कल्चर दोनों विषयों के लिए अर्ह हैं। मानव शास्त्र वाले अपने विषय के साथ एशियन कल्चर में भी मान्य हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एक विषय से की पढ़ाई, 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मे कई विषयों में करें आवेदन