UPESSC : यूपी की नई 17740 टीजीटी भर्ती में TET को लेकर फंसा पेच, क्यों हो रहा विवाद

लाइव हिन्दुस्तान, संजोग मिश्र, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी के 17740 रिक्त पदों पर नई भर्ती में टीईटी का पेच फंस गया है।

TGT recruitment
भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17740 रिक्त पदों पर नई भर्ती में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेच फंस गया है। 21 अगस्त को अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से नया विज्ञापन जारी करने से पहले टीईटी के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है। पिछले साल 28 जुलाई को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में भी टीईटी को लेकर विवाद हो चुका है। ऐसे में चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने से पहले किसी भी विवाद की गुंजाइश को खत्म कर लेना चाहता है।

राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती भले ही कक्षा नौ व दस में अध्यापन के लिए होती है लेकिन ये शिक्षक कक्षा छह से दस तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। आरटीई के अनुसार कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास होना अनिवार्य है। इसी मुद्दे को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने एलटी ग्रेड भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। भर्ती को नियमों में फंसता देखकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने हाईकोर्ट में हलफनामा दे दिया कि एलटी ग्रेड शिक्षकों से कक्षा नौ और दस के बच्चों को पढ़वाया जाएगा। उनसे कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को नहीं पढ़वाएंगे। हालांकि सभी यह जानते हैं कि व्यावहारिक रूप से यह संभव नहीं है।

अहम बिंदु

- छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाई के लिए टीईटी अनिवार्य

- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने टीईटी को नहीं किया शामिल

- माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से दस तक की होती है पढ़ाई

- एलटी ग्रेड भर्ती में भी इसी मुद्दे पर हाईकोर्ट गए थे अभ्यर्थी

असिस्टेंट प्रोफेसर-प्रवक्ता का विज्ञापन जल्द

प्रयागराज। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 और एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 पदों पर भर्ती के लिए चयन आयोग जल्द विज्ञापन जारी करेगा। मंगलवार को होने वाली आयोग की बैठक में इन विज्ञापनों के अलावा टीईटी के परिणाम पर निर्णय होने की उम्मीद है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी की नई 17740 टीजीटी भर्ती में TET को लेकर फंसा पेच, क्यों हो रहा विवाद