UP TGT Exam : यूपी टीजीटी परीक्षा के बाद आंसरशीट साथ ले गई लड़की, कुल कितनों ने दिया एग्जाम
मेरठ के किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP TGT Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा का दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर 36 जिलों में हुई। परीक्षा में 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, गुरुवार को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 50.02 प्रतिशत है। अब लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा की आसंर-की का इंतजार है।
मेरठ में आंसरशीट ले भागी लड़की
मेरठ के परतापुर क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में जमा करने के बजाय अपने साथ लेकर चली गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने जब उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो एक कॉपी कम मिली। उत्तर पुस्तिका गायब होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की, साथ ही रोल नंबर और परीक्षा रिकॉर्ड के आधार पर जांच की गई।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रा उत्तर पुस्तिका अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। किसान इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने मामले में परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीजीटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने की घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाने पर हंगामा
दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा से पूर्व एग्जाम इंचार्ज ने महिलाओं के कुंडल, मंगलसूत्र और कलावा उतरवा दिए। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया। परीक्षा के बाद कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और एग्जाम इंचार्ज का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। हिंदू किसान मोर्चा के प्रवीन संघी ने बताया कि इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे।
अंग्रेजी में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछने का आरोप
टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय की परीक्षा को पूछे गए सवाल लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है। दिनेश यादव ने कहा कि आयोग की ओर से निर्धारित सिलेबस में शामिल चार प्रमुख लेखकों और व्याकरण से प्रश्न पूछे जाने थे, लेकिन प्रश्नपत्र में अधिकांश प्रश्न उच्च स्तर के तथा नेट एवं पीएचडी स्तर के प्रतीत हुए। सिलेबस में शामिल लेखकों से अपेक्षाकृत बहुत कम प्रश्न पूछे गए, जबकि कई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के थे। पूर्व की टीजीटी अंग्रेजी परीक्षाओं में व्याकरण और साहित्य से संतुलित प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन इस बार पैटर्न में बदलाव कर दिया गया, जिससे अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हुई है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


