UP TGT Exam: यूपी टीजीटी परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए 9 फर्जी परीक्षार्थी, दो चकमा देकर हुए फरार
UP TGT Exam 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा के पहले दिन आज विभिन्न जिलों से कुल 9 फर्जी परीक्षार्थी सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए हैं, जबकि 2 सॉल्वर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

UP TGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के 36 महत्वपूर्ण जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8.68 लाख अभ्यर्थी इस बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 15 विषयों के लिए अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के तमाम सरकारी दावों के बीच पहले ही दिन 'सॉल्वर गैंग' की सेंधमारी की कोशिशें भी सामने आई हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और STF की मुस्तैदी के कारण परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों से कुल 9 फर्जी परीक्षार्थी सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए हैं, जबकि 2 सॉल्वर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
लखनऊ से मिर्जापुर तक बिछा था सॉल्वर गैंग का जाल, 9 गिरफ्तार
परीक्षा के पहले दिन यूपी पुलिस और मुस्तैद जांच टीमों ने राज्य के अलग-अलग कोनों में कार्रवाई की। सॉल्वर गैंग के लोग लखनऊ, बरेली, जौनपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर और हाथरस जैसे जिलों में दूसरे असली अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। जांच टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन 9 फर्जी परीक्षार्थियों को मौके पर ही दबोच लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कड़े पहरे के बावजूद 2 शातिर फर्जी परीक्षार्थी केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस कर रही है।
प्रवेश समय को लेकर बरती गई सख्त कड़ाई
इस बार परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और समय-सारणी को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया गया। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के तहत पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुबह 8:45 बजे ही प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिए गए। वहीं, दोपहर की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए एंट्री बंद करने का समय दोपहर 1:45 बजे तय किया गया था। इस तय समय-सीमा के बाद पहुंचने वाले कई देर हो चुके परीक्षार्थियों को केंद्रों से मायूस होकर लौटना पड़ा, क्योंकि प्रशासन ने गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया था।
OMR की कॉपी साथ ले जा सकेंगे छात्र
इस परीक्षा में शामिल हो रहे 8.68 लाख अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है। इसका मतलब यह हुआ कि छात्र बिना किसी अंक कटने के डर के सभी प्रश्नों के उत्तर हल कर सकते हैं।
इसके साथ ही, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को ओएमआर (OMR) शीट की एक कार्बन कॉपी अपने साथ घर ले जाने की अनुमति दी गई है। इससे परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र आधिकारिक आंसर-की जारी होने पर अपने उत्तरों का सटीक मिलान खुद कर सकेंगे। पुलिस और प्रशासन परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


